लाइव न्यूज़ :

नोएडाः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचला, शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2022 15:20 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव कुड़ी खेड़ा के रहने वाले भूपन (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र की उसकी पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर क्षेत्र में कुड़ी खेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने अपने दोस्त की मदद से कथित तौर पर हत्या कर दी। पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से कुचल दिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव कुड़ी खेड़ा के रहने वाले भूपन (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र की उसकी पत्नी शोभा देवी ने अपने दोस्त सागर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतक के शव को अंबुजा सीमेंट के पास फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते हुई और मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

उप्र: महिला को ब्लैकमेल करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा थाना फेस-3 पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 में रहने वाली महिला की शिकायत के अनुसार व्यक्ति ने अश्लील वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल करके उससे दो लाख 20 हजार रुपए नगद ले लिए थे और 5,09,000 रुपए अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिए थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी महिला से और धन मांग रहा था। उसे बीती रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?