लाइव न्यूज़ :

नींद की गोली दे पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, निर्माणाधीन मकान के बाथरूम के नीचे गाड़ कर ऊपर से प्लास्टर टाइल लगाई, देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 16:20 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती कुंज के रहने वाले सतीशपाल दो जनवरी से अपने घर से लापता थे और उनके भाई ने आठ जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई और अपनी भाभी को नामजद बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश पाल की पत्नी नीतू ने भी गुमशुदगी दर्ज करायी और अपने देवर को नामजद किया।नीतू का हरपाल नामक राजमिस्त्री से अवैध संबंध है। दो जनवरी की रात नीतू ने सतीशपाल को नींद की गोली दे दी थी।

नोएडाः अवैध संबंधों के कारण एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसके शव को एक निर्माणाधीन मकान के बाथरूम के नीचे दबा कर ऊपर से प्लास्टर करवा दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती कुंज के रहने वाले सतीशपाल दो जनवरी से अपने घर से लापता थे और उनके भाई ने आठ जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई और अपनी भाभी को नामजद बनाया। सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को ही सतीश पाल की पत्नी नीतू ने भी गुमशुदगी दर्ज करायी और अपने देवर को नामजद किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही बिसरख थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि नीतू का हरपाल नामक राजमिस्त्री से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि हरपाल को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दो जनवरी की रात नीतू ने सतीशपाल को नींद की गोली दे दी थी।

सिंह ने कहा, हरपाल ने बताया कि दो जनवरी की रात को ही उसने नीतू के साथ मिलकर सतीशपाल की हत्या कर दी और अपने दोस्त गौरव की मदद से शव को एक निर्माणाधीन मकान के बाथरूम के नीचे गाड़ दिया तथा ऊपर से प्लास्टर कर टाइल लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निशानदेही पर सतीशपाल का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नीतू और हरपाल को गिरफ्तार कर दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?