लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सत्यम रेजीडेंसी सोसाइटी में संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार की मौत, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 20:56 IST

नोएडा में बादलपुर थाना के प्रभारी एवं निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सत्यम रेजीडेंसी सोसाइटी में संजय गर्ग (31) नामक व्यक्ति चौकीदार का काम करता था

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।17 जून को सोसाइटी के मालिक उसके कमरे पर गए लेकिन कमरा अंदर से बंद था।पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां गर्ग मृत पड़ा था।

नोएडाः जिले के बादलपुर क्षेत्र में एक रिहायशी सोसाइटी में चौकीदार का काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बादलपुर थाना के प्रभारी एवं निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सत्यम रेजीडेंसी सोसाइटी में संजय गर्ग (31) नामक व्यक्ति चौकीदार का काम करता था। 13 जून को आखिरी बार सोसाइटी के मालिक से उसकी बात हुई थी। उसके बाद उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि 17 जून को सोसाइटी के मालिक उसके कमरे पर गए लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वहां गर्ग मृत पड़ा था। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में किये गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण ने हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में किये गए अतिक्रमण के खिलाफ एक अभियान चलाया और सेक्टर-143 में करीब 15 हजार वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने शुक्रवार को बताया कि सिंचाई विभाग, वर्क सर्किल- 10, भूलेख विभाग तथा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में तीन जेसीबी मशीनों और तीन डंफरों की मदद से अतिक्रमण हटाए गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे भू माफियाओं द्वारा डूब क्षेत्र तथा नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में बनाई जा रही अनाधिकृत कालोनियों एवं फार्म हाउस के कारोबार में संलिप्त भू माफियाओं के चंगुल में ना फंसें। उन्होंने कहा कि आगे भी डूब क्षेत्र एवं नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों को न केवल हटाया जाएगा, बल्कि इसमें संलिप्त पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो