लाइव न्यूज़ :

नोएडा: कार सवार परिवार की सूझबूझ से लूटपाट कर भागे दो बदमाश गिरफ्तार, जानें कैसे हुई चोरों की पहचान

By भाषा | Updated: September 8, 2020 12:16 IST

नोएडा सेक्टर-25 ए के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला से उसका मोबाइल फोन छिन लिया, ये घटना जिस वक्त हुई उसी दौरान एक कार सवार परिवार ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। जिसके सहारे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देलूटपाट कर भागे बदमाश शाहरुख तथा उसके साथी 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को चोर के पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन, देसी तमंचा व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

नोएडा:  कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार की सूझबूझ के चलते लूटपाट करके भाग रहे दो बदमाशों को नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। दिल्ली के रहने वाले गिरफ्तार दोनों बदमाशों में एक नाबालिग है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार की रात एक दंपति मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी सेक्टर-25 ए के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला से उसका मोबाइल फोन छिन लिया। उन्होंने बताया कि बदमाश लूटपाट कर जब भाग रहे थे, तभी वहां से एक परिवार कार में सवार होकर गुजर रहा था। उन लोगों ने बाइक सवार बदमाशों की वीडियो बना ली, तथा मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर लिया। यह सारी सूचना उक्त परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की।

अपार उपायुक्त ने बताया कि आज सुबह पुलिस ने लूटपाट कर भागे बदमाश शाहरुख तथा उसके साथी 15 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इनके पास से महिला से लूटा गया मोबाइल फोन, देसी तमंचा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि वे पहले भी कई लूटपाट की वारदातों में शामिल थे। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस बीच, सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा सहित मनवीर नामक बदमाश को सेक्टर-17 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 14- ए स्थित पार्क में लगे जनरेटर को चोरी करके भाग रहे सद्दाम नामक कथित चोर को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चोरी किया गया जनरेटर व मोटरसाइकिल आदि बरामद हुआ है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?