लाइव न्यूज़ :

नोएडा सेक्टर-113ः अंगोछा मांगा तो विवाद?, अमरजीत महतो ने शहजाद को छुरा घोंपकर मार डाला, छपरा के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2024 17:02 IST

Noida Sector-113: पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि विवाद हुआ और महतो ने शहजाद की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशहजाद नाम के व्यक्ति से अंगोछा मांगा लेकिन उसने इनकार कर दिया।आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गईं। सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर महतो की मौजूदगी की सूचना मिली।

Noida Sector-113: नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई, हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसकी पहचान बिहार के छपरा जिले के निवासी अमरजीत महतो के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को सोरखा गांव में हुई जब महतो मांस की दुकान पर गया था तो उसने वहां शहजाद नाम के व्यक्ति से अंगोछा मांगा लेकिन उसने इनकार कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और महतो ने शहजाद की कथित तौर पर छुरा घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गईं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस को सेक्टर-117 के जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर महतो की मौजूदगी की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली। उन्होंने बताया कि खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली महतो के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो