लाइव न्यूज़ :

81,80,000 रुपए की ठगी, शेयर बाजार में निवेश कर करोड़ों कमाओ?, ग्रेटर नोएडा के नवीन कैंथ हुए शिकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 13:20 IST

पीड़ित का आरोप है कि उसने झांसे में आकर आरोपियों के कहने पर अलग-अलग खातों में कई बार में कुल 81,80,000 रुपये भेजे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने कर आदि के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगनी शुरू कर दी।संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।ठगे जाने का एहसास हुआ, पैसे देने से इनकार कर दिया।

नोएडा: नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से कथित रूप से 81.80 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी नवीन कैंथ ने रविवार रात थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 29 अक्टूबर को उसके पास एक व्यक्ति का संदेश आया था जिसमें उसने खुद को शेयर बाजार से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का वादा किया था। पीड़ित का आरोप है कि उसने झांसे में आकर आरोपियों के कहने पर अलग-अलग खातों में कई बार में कुल 81,80,000 रुपये भेजे।

लेकिन जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कर आदि के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगनी शुरू कर दी। गोयल ने शिकायत के हवाले से बताया कि इसके बाद नवीन को ठगे जाने का एहसास हुआ तथा उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

नोएडा में 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या की

नोएडा के सेक्टर-9 में रहने वाली 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने सोमवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली के वसुंधरा स्थित एक स्कूल से पढ़ाई कर रही थी।

जब वह स्कूल से घर लौटी तो उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन घर से बाहर गए थे। जब वे लोग आए तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाPoliceशेयर बाजारभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?