लाइव न्यूज़ :

नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गिरफ्तार हुए तीन वाहन चोर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:04 IST

नोएडा पुलिस ने तीन वाहन चोरों को एक मुठभेड़ के बाद सोमवार रात गिरफ्तार किया। दो बदमाशों को गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में हरि दर्शन चौकी के पास सोमवार देर रात हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़कार पर सवार थे बदमाश, पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो चलाने लगे गोलियांपुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये जबकि एक का पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ा

नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और वाहन चोरों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गये जबकि एक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो कारें तथा अवैध हथियार बरामद किये हैं। इनके ऊपर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने हरि दर्शन चौकी के पास सोमवार देर रात को जांच के दौरान कुछ बदमाशों को कार से आते हुए देखा। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से मेरठ निवासी जाहिद और राशिद घायल हो गये। हालांकि इनके कुछ साथी मौके से भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनका पीछा किया और फिरोज नामक एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से चोरी की दो कारें, दो देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किये गये हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि जाहिद, राशिद तथा फिरोज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन बदमाशों के कुछ साथियों के बारे में जानकारी मिली है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडादिल्ली-एनसीआरउत्तर प्रदेशएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो