लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नाले में व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2021 17:32 IST

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि थाना पुलिस को सेक्टर आठ के गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 32 वर्ष है।आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने बुधवार सुबह को शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान चुमन तिवारी के रूप में हुई है जो एफ-34 सेक्टर आठ का रहने वाला था।

नोएडाः थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर आठ के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि थाना पुलिस को सेक्टर आठ के गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 32 वर्ष है।

चौहान ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने बुधवार सुबह को शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान चुमन तिवारी के रूप में हुई है जो एफ-34 सेक्टर आठ का रहने वाला था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति नाले में गिर गया था, तथा उसकी मौत हो गई।

हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस बाबत मृतक के परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के एक विद्यालय में आग लगी

नोएडा में सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 50 स्थित एक स्कूल में अज्ञात कारणों से आग लग गई और वहां फंसे 4 लोगों को जेसीबी की मदद से दमकल विभाग के लोगों ने बाहर निकाला। उनमें एक की हालत नाजुक है। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 50 में स्थित रवीश नोडी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर बुधवार को आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि उक्त बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर एक कार्यालय भी है, जिसमें काम कर रहे चार लोग आग की वजह से फंस गए थे।

उन्होंने बताया कि उन दमकल विभाग ने जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला। वे अरविंद, सुषमा, राहुल एव सिक्योरिटी गार्ड विनोद हैं। सिंह के अनुसार विनोद स्कूल के लिफ्ट में फंस गया था जिसकी वजह से वह मूर्छित हो गया था । उनके मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग के चलते स्कूल की बिल्डिंग बुरी तरह से जल गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड