लाइव न्यूज़ :

पिता कंपनी में नेशनल हेड, युवक की सैलरी 2 लाख रुपये, पैसों की तंगी के कारण परिवार ने की आत्महत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 15, 2019 12:08 IST

पुलिस जांच में आर्थिक तंगी को इस आत्महत्याकांड के पीछे की वजह माना जा रहा है लेकिन और भी पहलुओं पर जांच चल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देभरत की सैलरी दो लाख रुपये महीना बताई जा रही है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि इतनी सैलरी मिलने के बावजूद भरत जे आर्थिक तंगी का शिकार थे। भरत ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। उनके शव की शिनाख्त करके घर लौटी पत्नी ने कथित तौर पर बेटी को मारकर खुदकुशी कर ली थी।

नोएडा में शुक्रवार (13 दिसंबर) को एक परिवार ने आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्याकांड को जांच में हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि दिल्ली जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले शख्स को एक निजी कंपनी में दो लाख रुपये सैलरी मिलती थी। पुलिस जांच में आर्थिक तंगी को इस आत्महत्याकांड के पीछे की वजह माना जा रहा है लेकिन और भी पहलुओं पर जांच चल रही है। 

बता दें कि शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी पविलियन सोसायटी में भरत जे नाम के शख्स की पत्नी शिवरंजनी और पांच साल की बेटी जयश्रीता के शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। इस घटना से पूर्व भरत जे ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। 

भरत जे मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले थे लेकिन करीब दो महीने पहले वह नेपाल के काठमांडू से दिल्ली में नौकरी करने शिफ्ट हो गए थे। वह नेपाल में बिग मार्ट मॉल में जनरल मैनेजर थे और फिर दिल्ली के गोविंदपुरी में गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर के तौर पर आ गए थे।

भरत की सैलरी दो लाख रुपये महीना बताई जा रही है। पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि इतनी सैलरी मिलने के बावजूद भरत जे आर्थिक तंगी का शिकार थे जबकि उनके पिता से भी वह पैसे ले लेते थे। 

भरत जे के पिता जे. सुब्रमण्यम बिग बास्केट कंपनी में बतौर नेशनल मार्केटिंग हेड काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटा उनसे भी पैसे लिया करता था। उन्होंने बताया कि फ्लैट का किराया और कार की मासिक किश्त भरने के लिए उनका बेटा हर महीने पैसे मांगता था और वह पैसे दे देते थे। 

बता दें कि भरत जे के शव को सफदरजंग में देखकर घर लौटी उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बेटी को मारकर खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो