लाइव न्यूज़ :

शर्मनाकः पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, पिता ने बेटी से किया रेप

By भाषा | Updated: May 17, 2019 15:45 IST

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली एक महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति वेद के साथ काम करने वाले रोहित ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है, बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ कथित रूप से बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के अनुसार रोहित 27 अप्रैल को उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर 20 स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि रोहित ने इसके बाद इस फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके फिर उससे बलात्कार किया।

नोएडा के थाना सेक्टर 20 में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली एक महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति वेद के साथ काम करने वाले रोहित ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार रोहित महिला के पति के साथ अक्सर उसके घर आता था। महिला के अनुसार रोहित 27 अप्रैल को उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर 20 स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि रोहित ने इसके बाद इस फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करके फिर उससे बलात्कार किया। गत बुधवार को महिला को फिर से डरा धमका कर वह ले जा रहा था, तभी महिला को अपना भाई दिखाई दे गया।

महिला चलती मोटरसाइकिल से कूद गई और अपने भाई को आपबीती बताई। महिला ने इस संबंध में थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। 

किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ कथित रूप से बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है

बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने अपने पिता के खिलाफ कथित रूप से बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया,‘‘एक गांव की 17 साल की लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता ने उससे बलात्कार किया है।' उन्होंने बताया कि 'लड़की के अनुसार, वह मध्य प्रदेश में अपने ननिहाल में रहती है, वहां से पिता के पास इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गांव आयी थी, इसी दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया।'

त्रिवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशनॉएडाबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?