लाइव न्यूज़ :

Shilpa Gautam Suicide Case: प्यार, इश्क और सुसाइड... पुलिस को मिली लिव इन में रहने वाली महिला की लाश

By धीरज मिश्रा | Updated: May 27, 2024 15:56 IST

Shilpa Gautam Suicide Case: एक महिला की आत्महत्या मामले में सौरभ मीना को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ एक आईआरएस अधिकारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा पुलिस को मिली महिला की लाश महिला भेल में डिप्टी मैनेजर एचआर के पद पर थी तैनातपुलिस ने महिला के लिव इन पार्टनर को किया गिरफ्तार

Shilpa Gautam Suicide Case: एक महिला की आत्महत्या मामले में सौरभ मीना को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ एक आईआरएस अधिकारी हैं। वह शिल्पा नाम की महिला के साथ तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। पुलिस को शिल्पा गौतम की लाश नोएडा के सेक्टर 100 में पॉश लोटस बुलेवार्ड अपार्टमेंट के टॉवर-8 के एक कमरे से मिली है।

शिल्पा की लाश पुलिस को रस्सी से लटकी हुई मिली। नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सौरभ को अदालत में पेश किया, और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिल्पा की मौत का सही कारण जानने के लिए हम पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों के फोन की भी जांच की जा रही है। वहीं, सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। यहां बताते चले कि शिल्पा भेल में डिप्टी मैनेजर एचआर के पद पर थीं।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

शिल्पा गौतम के पिता ओपी गौतम ने सौरभ मीना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार मेरी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। उसने शिल्पा से शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब इंकार करने लगा था। वह शिल्पा के साथ मारपीट करता था।

दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई और वह लिव इन में रह रहे थे। मेरी बेटी शादी कर सेटल होना चाहती थी। वह सौरभ से शादी करने के लिए कहती थी, जिसके कारण अक्सर उन दोनों में बहस होती थी। ओपी गौतम ने सेक्टर-39 पुलिस को दी अपनी शिकायत में सौरभ मीना पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारNoida Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीआयकर विभागincome tax department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड