लाइव न्यूज़ :

नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में रेस्तरां में बिल को लेकर मारपीट में एक शख्स की मौत, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 26, 2022 14:25 IST

नोएडा के सेक्टर-39 में गार्डन गैलरिया मॉल में सोमवार रात मारपीट की घटना हुई। इसमें एक ग्राहक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्टर 39 के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित लास्ट लेमन रेस्तरां में मारपीट की घटना।इसमें एक शख्स की जान चली गई, रेस्तरां के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज।रेस्तरां में काम करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, बिल को लेकर हुआ था झगड़ा।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक मॉल में स्थित एक रेस्तरां में बिल को लेकर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्तरां के कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 39 के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित लास्ट लेमन नाम के रेस्तरां में पार्टी करने के लिए सोमवार रात को कुछ लोग गए थे जहां उनका बिल को लेकर रेस्तरां कर्मचारियों से झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि मारपीट में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आईं, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बृजेश राय के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राय की सहकर्मी आरती ठाकुर की शिकायत पर सेक्टर 39 थाने में रेस्तरां के प्रबंधक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

सिंह ने बताया कि रेस्तरां में काम करने वाले 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज