लाइव न्यूज़ :

कोरोना के प्रकोप के बीच नोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आग, करोड़ों रुपये की संपत्ति हुई स्वाहा

By भाषा | Updated: April 28, 2020 13:02 IST

नोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने की घटना मंगलवार सुबह हुई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, करोड़ों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में टेप बनाने वाली फैक्टरी में आज सुबह लगी थी भयंकर आगघटना के समय फैक्टरी के अंदर 12 श्रमिक अंदर मौजूद थे, सभी को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सेलो टेप बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। इस आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया । मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक कंपनी है।

इस कंपनी की फैक्टरी में मंगलवार सुबह भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि जिस समय आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के अंदर 12 श्रमिक मौजूद थे। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के प्रबंधक गुरबचन सिंह के अनुसार लॉकडाउन की वजह से कुछ मजदूर फंस गए थे और वे लोग फैक्ट्री के अंदर ही रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि टेप बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है और ड्रम व केन में भरकर रखे केमिकल, आग की चपेट में आकर बम की तरह फट रहे थे, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में लगी आग की वजह से ज़हरीली धुआं निकल रहा हैं, जिसकी वजह से आसपास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आग से करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।

टॅग्स :नॉएडाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा