लाइव न्यूज़ :

मां पर लोहे के तवे से हमला कर मार डाला, 14 वर्षीय बेटी अरेस्ट, ये है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2022 16:30 IST

पुलिस ने बताया कि बेटी ने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया है और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के शरीर पर 20-22 घाव के निशान थे।उसका कान भी कट गया था।मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भांजी के खिलाफ तहरीर दी थी।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में सोमवार को एक महिला की भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने के मामले में उसी की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल लोहे के तवे को भी बरामद कर लिया है और नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि अनुराधा (34 वर्ष) नामक महिला को लहूलुहान अवस्था में नोएडा सेक्टर-71 स्थित एक अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराने के लिए लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को मामला हत्या का लगा क्योंकि महिला के शरीर पर 20-22 घाव के निशान थे, जबकि उसका कान भी कट गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भांजी के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके तहत आधार पर भारतीय दंड विधान की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आज दोपहर को मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार किया गया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि उसकी मां के कथित ‘खराब चरित्र’ को लेकर उसके स्कूली दोस्त ताना मारते थे। पुलिस के मुताबिक लड़की ने पूछताछ में दावा किया कि उसकी मां उससे बदसलूकी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?