लाइव न्यूज़ :

निवाड़ीः 35 वर्षीय पति ने 30 वर्षीय पत्नी और पड़ोसी घनश्याम रायकवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की, अपने घर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा और अवैध संबंध होने का संदेह होने पर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 14:02 IST

निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी रामगोपाल कुशवाहा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अनीता (30) और पड़ोसी घनश्याम रायकवार (35) को अपने घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरायकवार कथित तौर पर जादू-टोना और झाड़-फूंक करता था।अनीता घर बुलाकर स्वयं पर काला जादू कराती थी और दावा करती थी कि बीमार है।रंगे हाथ पकड़ने के लिए काम के लिए बाहर निकलने का दिखावा किया।

निवाड़ीः मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम प्रसंग के संदेह में अपनी पत्नी और पड़ोसी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर कैना गांव में हुई।

निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि आरोपी रामगोपाल कुशवाहा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अनीता (30) और पड़ोसी घनश्याम रायकवार (35) को अपने घर पर आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि रायकवार कथित तौर पर जादू-टोना और झाड़-फूंक करता था। उन्होंने बताया कि अनीता उसे घर बुलाकर स्वयं पर काला जादू कराती थी और दावा करती थी कि वह बीमार है। अधिकारी ने कहा कि कुशवाहा को दोनों के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था और उन्हें रंगे हाथ पकड़ने के लिए उसने सोमवार को काम के लिए बाहर निकलने का दिखावा किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी पास में ही छिप गया और रायकवार को घर में घुसते देख लिया। अधिकारी ने बताया कि कुशवाहा ने कुछ देर बाद अंदर जाने का फैसला किया और कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया और उन्हें मौके पर ही मार डाला। उन्होंने बताया कि कुशवाहा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceहत्याभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?