लाइव न्यूज़ :

फांसी देने से पहले रातभर सो नहीं पाता जल्लाद, करीब 70 वर्षों से पवन का परिवार कर रहा यह काम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 11, 2019 16:39 IST

पवन कुमार का कहना है कि जब कोई उन्हें जल्लाद कहकर पुकारता है तो वह उसका बुरा नहीं मानते हैं क्योंकि जल्लादी उनका खानदानी पेशा है और भारत सरकार इस पेशे को जिंदा रखे है।

Open in App
ठळक मुद्देखानदानी जल्लाद हैं पवन कुमार, दादा ने इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी थी फांसीपरदादा लक्ष्मण ने शुरू किया जल्लादी के पेशे का काम

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोषियों को फांसी देने के लिए जल्लाद तलाशने का काम पूरा हो गया है। दिल्ली के तिहाड़ जेल ने मेरठ कारागार से पवन कुमार को जल्लाद के काम के लिए बुलाया है। उन्हें पवन जल्लाद के नाम से भी बुलाया जाता है। फांसी की तारीख तय होने से लेकर कैदी को फांसी के तख्त पर पहुंचाने और फिर फांसी देने की तक क्या-क्या तैयारी होती है, इस बारे में पवन जल्लाद कई दफा बता चुके हैं। 

क्यों नहीं सो पाता है जल्लाद?

समाचार चैनल आजतक को दिए साक्षात्कार के दौरान पवन जल्लाद ने कहा था कि जिस दिन फांसी दी जाती है, उसके पहले रात भर जल्लाद भी नहीं सो पाता है। इसके पीछे उनका तर्क था कि जिस काम को जल्लाद अंजाम देने जा रहा है, उसमे कोई चूक न हो, कोई शिकायत या आपत्ति न उठे, इसलिए चौंकन्ना रहना होता है। उनका कहना था सोना तो जिंदगी भर है, जल्लाद के लिए वह कयामत की रात होती है। 

खानदानी जल्लाद हैं पवन कुमार, दादा ने इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी थी फांसी

पवन कुमार ने साक्षात्कार में बताया कि कोई उन्हें जब जल्लाद कहकर पुकारता है तो वह उसका बुरा नहीं मानते हैं क्योंकि जल्लादी उनका खानदानी पेशा है और भारत सरकार इस पेशे को जिंदा रखे है। पवन का परिवार 1951 से जल्लादी के पेशे में है। आंकड़ों के मुताबिक, स्वतंत्र भारत में अब तक 57 लोगों को फांसी दी जा चुकी है, जिनमें 25 से ज्यादा मामलों में पवन के परिवार ने जल्लादी का काम किया। 

परिवार में पवन के परदादा लक्ष्मण सबसे पहले जल्लादी के पेशे में उतरे थे। उसके बाद उनके बेटे यानी पवन के दादा कालू राम (कल्लू जल्लाद) ने यह काम संभाला। कालू राम के बाद उनके बेटे बब्बू सिंह और फिर इस काम की जिम्मेदारी पवन जल्लाद निभा रहे हैं। 101 India नाम के यूट्यूब चैनल की डॉक्यूमेंट्री में पवन कुमार जल्लाद अपने बेटे के लिए जल्लादी पेशे की चाहत बयां करते हुए देखे जाते हैं। उनका कहन है कि वह चाहते हैं कि बेटा पारंपरिक काम को संभाले लेकिन वह इसके लिए मना करता है। बेटे का कहना है... पापा जब तक आपसे संभल रहा है संभालो.. मुझे कोई अच्छी नौकरी मिल जाती है तो फिर मैं जल्लाद नहीं बनूंगा।

पवन जल्लाद ने बताया कि उनके दादा कालू राम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों फांसी लगाने का काम किया था। कालूराम ने 1987 में इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषियों को फांसी लगाई थी। उस वक्त पवन की उम्र 22 साल थी। पवन का कहना है कि उन्होंने जल्लादी का काम दादा से सीखा। दादा के साथ उन्होंने जेल में जाकर फांसी के दौरान सहायक की भूमिका निभाकर यह काम शुरू किया था। एक इंटरव्यू में पवन ने कहा था- मुझे बड़ा शौक था कि मैं जल्लाद बनूंगा। उन्होंने दादा से कहा था कि इसके बाद आपके काम को मैं अंजाम दूंगा। 

पवन जल्लाद का कहना है कि 1992 में पटियाला जेल में दो भाइयों को फांसी लगाई थी। दोषियों ने चार भाइयों और तीन बहनों को मारा था। वर्तमान में इस पेशे में पवन को पांच हजार रुपये की पगार मिलती है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला