लाइव न्यूज़ :

Nikki Yadav murder case: पुलिस ने आरोपी साहिल को आर्य समाज मंदिर ले गई, जहां 2020 निक्की से शादी की थी, पुजारी के बयान दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 16:50 IST

Nikki Yadav murder case: दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था।पिता और चार अन्य - दो चचेरे भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।निक्की यादव की छोटी बहन का बयान दर्ज किया था।

Nikki Yadav murder case: अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को दिल्ली पुलिस ग्रेटर नोएडा के उस आर्य समाज मंदिर ले गई, जहां उन्होंने शादी की थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मंदिर के पुजारी और शादी के वक्त मौजूद रहे गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के एक फ्रिज के अंदर रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया। घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था।

पुलिस ने मामले के सिलसिले में अब तक गहलोत, उसके पिता और चार अन्य - दो चचेरे भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को निक्की यादव की छोटी बहन का बयान दर्ज किया था। उन्होंने बयान में इस बात से इनकार किया कि उसे साहिल गहलोत के साथ अपनी बहन की शादी के बारे में जानकारी थी। गहलोत ने यादव से 2020 में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने परिवारों को नहीं दी थी। 

निक्की यादव हत्याकांड:  आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ाई गई

दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत ने पांच अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जांच अधिकारी ने गहलोत की हिरासत तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। पिछले मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने गहलोत (25) को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था। गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई नवीन व आशीष और दोस्तों लोकेश व अमर को पिछले शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

पुलिस ने कहा था कि यादव की हत्या में उनकी भूमिका का पता चलने के बाद पांच सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुरू में कहा था कि 14 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद गहलोत ने यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

इस मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने कहा कि यादव गहलोत की पत्नी थीं और दोनों ने 2020 में शादी की थी। दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, यादव गहलोत की शादी के खिलाफ थी, जो उसके परिवार ने तय की थी। यादव ने जब शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो गहलोत ने उसकी हत्या कर दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड