लाइव न्यूज़ :

बिहार में दूसरे दिन भी जारी है NIA टीम की छापेमारी, संदिग्धों की साजिश का एक वीडियो हाथ लगा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2023 15:39 IST

एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शनिवार की रात मधुबन थाना क्षेत्र जितौरा मठ टोला गांव में छापेमारी कर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी एक संदिग्ध को दबोचा है। वह यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देNIA छापेमारी कर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी एक संदिग्ध को दबोचाछापेमारी में मुफ्फसिल, मधुबन, पकड़ीदयाल आदि थाने के पुलिस अधिकारी शामिल थेछापेमारी के दौरान संदिग्धों की साजिश का एक वीडियो हाथ लगा

पटना:बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) और मुजफ्फरपुर जिलों में प्रतिबंधित संगठन पोपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शनिवार की रात मधुबन थाना क्षेत्र जितौरा मठ टोला गांव में छापेमारी कर मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज निवासी एक संदिग्ध को दबोचा है। वह यहां अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 

छापेमारी में मुफ्फसिल, मधुबन, पकड़ीदयाल आदि थाने के पुलिस अधिकारी शामिल थे। एनआईए की टीम को छापेमारी के दौरान संदिग्धों की साजिश का एक वीडियो हाथ लगा है। बताया जाता है कि इस वीडियो में किसी बड़े नेता की हत्या और अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर को उड़ाने की साजिश की बात सामने आई है।

दरअसल, एनआईए की टीम ने दूसरे दिन भी चकिया मेहसी केसरिया और मधुनब के अलावे मुजफ्फरपुर जिले के कई जगहों कर छापेमारी की। इस दौरान दो और पीएफआई के संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। 

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम हिरासत में लिए गए युवक का बेसब्री से तलाश कर रही थी, जिसे हिरासत में लेने के बाद इस छापेमारी में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

बता दें कि एनआईए और आईबी टीम मोतिहारी में शुक्रवार की देर रात्रि पहुंची थी। इसी दौरान मोतिहारी पुलिस के सहयोग से उसने चकिया और मेहसी में पहले दिन छापेमारी की, जहां से साथ युवक को हिरासत में लिया, जिसमे चार युवक का संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने का प्रमाण मिला जिसे हिरासत में ले लिया गया। 

वहीं तीन लोगों से पूछताछ जारी है। एनआईए की टीम को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें ट्रेनिंग, एक बड़े नेता की हत्या और राम मंदिर को उड़ाने की साजिश की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार इन लोगों की फंडिंग विदेशों से होती थी। छापेमारी के दौरान एक लैपटाप, कई सेल फोन तथा कई दस्तावेज भी मिले हैं। अभी जांच जारी है, जिसमें कई खुलासे की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

टॅग्स :एनआईएबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट