लाइव न्यूज़ :

NIA ने जाली भारतीय नोट की तस्करी के लिए दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:50 IST

जांच एजेंसी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि मुर्तजा जाली भारतीय नोट चलन में लाने वालों के संगठित गिरोह का हिस्सा है जो देशभर में फैले हुए हैं। एनआईए ने कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह के पास जाली नोट चलन में लाने के लिए कई एजेंट थे। 

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए ने जाली भारतीय नोटों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मोहम्मद बैतुल्लाह और मोहम्मद मुख्तार बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जाली भारतीय नोटों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। आरोपी मोहम्मद बैतुल्लाह और मोहम्मद मुख्तार बिहार के किशनगंज के रहने वाले हैं। बयान के अनुसार एनआईए ने मामला इस वर्ष 12 मार्च को दर्ज किया था। 

मामला सिलिगुड़ी में गिरफ्तार दो व्यक्तियों गुलाम मुर्तजा और शजातुर रहमान से राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा 4.01 लाख रुपये के जाली भारतीय नोट जब्त किए जाने के आधार पर दर्ज किया गया था। 

जांच एजेंसी ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि मुर्तजा जाली भारतीय नोट चलन में लाने वालों के संगठित गिरोह का हिस्सा है जो देशभर में फैले हुए हैं। एनआईए ने कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह के पास जाली नोट चलन में लाने के लिए कई एजेंट थे। 

बयान में कहा गया कि इसमें आरोपी मोहम्मद बैतुल्लाह और मोहम्मद मुख्तार दो मुख्य एजेंट थे, जो जाली नोट चलन में लाने के लिए के लिए मुर्तजा के लिए काम कर रहे थे। एजेंसी ने कहा, ‘‘तदनुसार, निगरानी शुरू की गई और इन दोनों एजेंट का पता लगाया गया तथा उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को बिहार के किशनगंज से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है, ‘‘उनके ठिकानों पर की गई छापेमारी में इससे जुड़ी चीजों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए गए।’’ 

एजेंसी ने कहा कि एनआईए जाली भारतीय मुद्रा नोट के उत्पादन, चलन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के नेटवर्क द्वारा रची गई साजिश से संबंधित मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :एनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत