लाइव न्यूज़ :

राजधानी दिल्ली में ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, NIA ने बाटला हाउस इलाके से पकड़ा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 7, 2022 12:48 IST

राजधानी दिल्ली के बाटला हाउस इलाके से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मोहसिन आईएसआईएस के लिए काम करता था। वह दिल्ली में बैठकर अफगानिस्तान, सीरिया में मौजूद अपने कमांडरों को क्रिप्टो करेंसी के जरिए फंड भेजता था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एनआईए की बड़ी कार्रवाईबाटला हाउस इलाके से आईएसआईएस का आतंकी गिरफ्तारसोशल मीडिया के जरिए युवाओं की भर्ती करता था

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने राजधानी दिल्ली में आईएसआईस से जुड़े माड्यूल पर बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में 6 अगस्त को मोहसिन अहमद नाम के एक व्यक्ति के आवासीय परिसरों की तलाशी ली। मोहसिन वर्तमान में जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, दिल्ली में रहता है। तलाशी के बाद बाद एनआईए ने उसे आईएसआईएस की ऑनलाइन और जमीनी गतिविधियों से संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मोहसिन युवाओं को भड़काता था और उन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती होने और जमीन पर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता था। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए एजेंसियां अलर्ट पर हैं और ऐसे में मोहसिन की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोहसिन अहमद बिहार का रहने वाला है। वह आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। पिछले कुछ समय से मोहसिन ने बटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बना रखा था।

मोहसिन सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बनाता था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम लंबे समय से मोहसिन की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम मोहसिन से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं स्वतंत्राता दिवस को लेकर आतंकी संगठन ने कोई साजिश तो नहीं रची। बता दें कि खुफिया एंजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसके कारण पुलिस से लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।

मोहसिन के बारें राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जानकारी जामिया के छात्रों से मिली थी। मोहसिन तकनीकी रूप से काफी दक्ष है और वह दिल्ली में बैठकर अफगानिस्तान, सीरिया में मौजूद अपने कमांडरों को क्रिप्टो करेंसी के जरिए फंड भेजता था। आरोपी जामिया में पढ़ने वाले बच्चों को आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित कर रहा था। इसी कोशिश में मोहसिन की पोल खुल गई। पिछले 6 महीने से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस पर निगाह रखी हुई थी।

टॅग्स :एनआईएदिल्लीदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम