लाइव न्यूज़ :

नई दिल्लीः दो फेरीवालों ने तिलक ब्रिज के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ किया बलात्कार, ट्रेन में बिठाने का झांसा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 19:55 IST

फरीदाबाद निवासी हरदीप नागर (21) और आगरा जिले का निवासी राहुल (20) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतलें बेचते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रेन में बिठाने का झांसा देकर तिलक ब्रिज के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो फेरीवालों ने तिलक ब्रिज के पास 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों फेरीवाले किशोरी को ट्रेन में बिठाने का झांसा देकर तिलक ब्रिज के पास एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

 

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार तड़के तिलक ब्रिज के पास रेल पटरी के किनारे झाड़ियों के पास हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार फेरीवालों- फरीदाबाद निवासी हरदीप नागर (21) और आगरा जिले का निवासी राहुल (20) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतलें बेचते हैं। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उप्र : बच्‍ची से बलात्‍कार का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र में आठ साल की एक बच्‍ची से बलात्‍कार के आरोप में एक अधेड़ व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शम्‍सुल हक (55) नामक एक व्‍यक्ति ने आठ साल की एक बच्‍ची को 20 रुपये देने के बहाने से मदरसे में बुलाया और उसे कथित रूप से अपनी हवस का शिकार बनाया।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में बच्‍ची के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्‍कार करने और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्‍ची को चिकित्‍सीय परीक्षण के लिये भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला