लाइव न्यूज़ :

वानखेड़े ने 10 कोरे कागजों पर मेरा हस्ताक्षर लिया था, गवाह का दावा- आर्यन को छोड़ने के लिए फाइनल हुई डील में से 8 करोड़ समीर को दिए जाने थे

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2021 11:38 IST

प्रभाकर को पंच बनाए जाने के बाद उससे आधार कार्ड भी मांगे गए जिसपर उसने एक एनसीबी अधिकारी का नंबर लिया और फोन पर भेजने को कहा। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े ने मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभाकर के मुताबिक गोसावी ने उसे फोन किया था और पंच बनने को कहा थाप्रभाकर को पंच बनाए जाने के बाद उससे आधार कार्ड भी मांगे गए प्रभाकर ने दावा कि आर्यन को छोड़ने के लिए 18 करोड़ पर डील फाइनल हुई थी जिसमें से 8 करोड़ समीर को दिए जाने थे

मुंबई: हाईप्रोफाइल मुंबई क्रूज ड्रग्स मामला इन दिनों सुर्खियों में हैं। वहीं इस बीच केस में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के खिलाफ केस में गवाह बनाए गए प्रभाकर सेल ने एक हलफनामा में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रभाकर सईल के मुताबिक वह भगोड़ जासूस केपी गोसावी के अंगरक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं।

प्रभाकर ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े ने उनसे 9 से 10 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। यही नहीं प्रभाकर ने एनसीबी और इसके जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े का जिक्र करते हुए कहा कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। हालांकि बात 18 करोड़ पर बनी जिसमें से 8 करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

प्रभाकर ने यह भी दावा किया है कि क्रूज पर छापेमारी के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी के साथ केपी (किरण) गोसावी और सैम को नीले रंग की मर्सिडीज कार में एकसाथ करीब 15 मिनट तक बात करते देखा था। सैम भी एनसीबी के गवाहों मे से एक हैं। प्रभाकर ने कहा कि गोसावी और एनसीबी अधिकारी आर्यन को गाड़ी में बैठाकर दफ्तर ले गए और मैं पैदल एनसीबी कार्यालय पहुंचा था। 

प्रभाकर के मुताबिक गोसावी ने उसे फोन किया था और पंच बनने को कहा था। प्रभाकर ने बताया कि रात 12:45 पर वह एनसीबी कार्यालय पहुंचा जिसके बाद गोसावी ने उसे उपर बुलाया और पंच बनने को कहा।  उसने बताया है कि NCB ने उससे 10 सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। सादे कागज को देख उसने कहा था कि ये सभी सादे कागज हैं जिसपर समीर ने कहा कि जल्दी-जल्दी इसका हस्ताक्षर लो।

प्रभाकर को पंच बनाए जाने के बाद उससे आधार कार्ड भी मांगे गए जिसपर उसने एक एनसीबी अधिकारी का नंबर लिया और फोन पर भेजने को कहा।उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी समीर वानखेड़े ने मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। इस बाबत उन्होंने पुलिस कमीश्नर को चिट्ठी लिखकर उनपर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। समीर ने ये भी कहा कि वह इसका 'करारा जवाब' देंगे।

 

 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा