लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स मामलाः गिरफ्तारी की धमकी के खिलाफ अदालत पहुंचे NCB अधिकारी समीर वानखेड़े, सुरक्षा की मांग की

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2021 13:40 IST

वानखेड़े ने रविवार मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। इससे पहले आज, समीर वानखेड़े और केपी गोसावी के खिलाफ आरोप लगाने वाले गवाह प्रभाकर सईल सोमवार को एनसीबी मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर वानखेड़े ने रविवार मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थीएनसीबी अधिकारी ने मुंबई पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिखा उनपर कार्रवाई ना करने की मांग की थी

मुंबईः एनसीबी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया है कि वह दुर्भावनापूर्ण इरादे के कारण 'गिरफ्तारी के खतरे' में है। उन्होंने अदालत से विचाराधीन मामले में अधिकारियों पर लगाए गए दबाव का संज्ञान लेने की मांग की है और अदालत से उचित आदेश पारित करने का अनुरोध किया है।

वानखेड़े ने रविवार मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया था और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ संभावित कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की थी। इससे पहले आज, समीर वानखेड़े और केपी गोसावी के खिलाफ आरोप लगाने वाले गवाह प्रभाकर सईल सोमवार को एनसीबी मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे।

प्रभाकर ने दावा किया है कि क्रूज जहाज पर छापे के दिन जांचकर्ताओं ने उससे एनसीबी के कार्यालय में कोरे कागज की 10 कारे शीटों पर हस्ताक्षर करवाए थे। प्रभाकर ने दावे में कहा था कि वह एनसीबी अधिकारियों के साथ छापे पर थे। और कथित निजी जासूस के पी गोसावी को ये कहते सुना था कि एनसीबी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को 8 करोड़ रुपये देने होंगे।

इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में तीसरे दौर की पूछताछ के लिए अभिनेता अनन्या पांडे को सोमवार को फिर से तलब किया है। एनसीबी ने आर्यन खान और पांडे के बीच ड्रग्स से संबंधित चैट का पता लगाने का दावा किया है। खबर है कि अभिनेता अरमान कोहली ने भी जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसे विशेष अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके खिलाफ अवैध तस्करी और ड्रग्स की खरीद के प्रथम दृष्टया सबूत हैं। विशेष अदालत ने कहा था कि कोहली यह बताने में विफल रहे कि उनके घर में प्रतिबंधित पदार्थ क्यों था।

टॅग्स :Sameer Wankhedeआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद