लाइव न्यूज़ :

Navi Mumbai Crime News: छह लोगों ने 30 वर्षीय श्रमिक ठेकेदार की लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला कर मार डाला, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मृतक की पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2024 11:42 IST

Navi Mumbai Crime News: मुंबई के मानखुर्द इलाके में माथाडी (अपने सिर या अपनी पीठ पर सामग्री का भार उठाकर उसे किसी विशेष स्थान तक ले जाने वाला व्यक्ति) स्थल को लेकर विवाद हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार करते थे और उनके बीच जेल में साथ रहने के दौरान दोस्ती हुई थी।नवी मुंबई में एक झील के पास व्यक्तियों के एक समूह ने धमकी दी।आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

Navi Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक विवाद को लेकर छह लोगों ने 30 वर्षीय एक श्रमिक ठेकेदार की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को नेरुल इलाके के सेक्टर 10 में हुई, जिसमें मृतक की पत्नी भी घायल हो गई है। श्रमिक ठेकेदार और उस पर हमला करने वाला एक आरोपी एक ही कारोबार करते थे और उनके बीच जेल में साथ रहने के दौरान दोस्ती हुई थी। नेरुल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में, दोनों के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में माथाडी (अपने सिर या अपनी पीठ पर सामग्री का भार उठाकर उसे किसी विशेष स्थान तक ले जाने वाला व्यक्ति) स्थल को लेकर विवाद हो गया था।

यह विवाद नौ फरवरी को तब बढ़ गया, जब ठेकेदार और उसकी पत्नी को नवी मुंबई में एक झील के पास व्यक्तियों के एक समूह ने धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब ठेकेदार और उसकी पत्नी अपने घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दंपति पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला किया, जिससे ठेकेदार की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पत्नी की शिकायत के बाद, नेरुल पुलिस ने मंगलवार रात छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास), और शस्त्र अधिनियम एवं महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा