लाइव न्यूज़ :

नालंदा में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती होने पर ठुकराया, जान से मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 17, 2021 19:32 IST

बिहार में नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र का मामला है. पीड़िता के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम जाल में फंसाकर दोनों युवक लंबे समय से यौन शोषण कर रहे थे.मामले में पड़ोस के ही दो युवकों को आरोपित किया है.पीड़िता के परिवार वालों ने थाने की शरण ली.

पटनाः बिहार में नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में दो युवकों के द्वारा प्रेम का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की (12वर्ष) का लंबे समय तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस कुकृत्‍य का पता तब चला जब लड़की गर्भवती हो गई. इसके बाद से उन दोनों ने उस लड़की से किनारा कर लिया. इस संबंध में पीड़िता के द्वारा महिला थाना में लिखित शिकायत की गई है. बताया जाता है कि पीड़िता के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

इस मामले में पड़ोस के ही दो युवकों को आरोपित किया है. दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसको प्रेम जाल में फंसाकर दोनों युवक लंबे समय से यौन शोषण कर रहे थे. अक्‍सर वे उसे झांसा देते कि उससे शादी कर लेंगे.

पीड़िता के अनुसार उनकी बातों में आकर वह उनका शिकार होती रही. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. लड़कों को इसकी जानकारी दी तो उनलोगों ने पल्‍ला झाड़ लिया. यही नही शादी से इन्‍कार कर दिया. परिवार के लोग इसकी शिकायत करने युवक के घर पहुंचे. लेकिन शिकायत सुनकर युवक के परिजनों ने उनलोगों को जान से मारने की धमकी दी.

इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने थाने की शरण ली. बताया जाता है कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है. थानाध्‍यक्ष अनिता गुप्‍ता ने बताया कि पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. दोनों आरोपितों को जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा