लाइव न्यूज़ :

नालंदाः छठ के दिन नाबालिग युवती के साथ चार लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2021 17:35 IST

बिहार में नालंदा के थरथरी थाना थाना क्षेत्र का मामला है. चंडी डीह गांव के चार बदमाशों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता ने बताया है कि उसका प्रेमी अपने साथ बाइक पर चंडी ले गया था.प्रेमी और पीड़िता ने विरोध किया तो इन लोगों ने प्रेमी की पिटाई कर उसे भगा दिया.बदमाश यह धमकाते हुए भाग निकले कि पुलिस वालों को कुछ नहीं बताना.

पटनाः छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के थरथरी थाना थाना क्षेत्र में एक लड़की(15 वर्ष) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आई है.

लड़की अपने प्रेमी के साथ छठ का प्रसाद खाने निकली थी, तभी चंडी डीह गांव के चार बदमाशों ने मिलकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं इन लोगों ने लड़की से दुष्कर्म का वीडियो भी तैयार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की अपने प्रेमी के साथ मंगलवार की शाम चंडी गई थी. इसी दौरान चंडी-सरमेरा एसएच-78 के किनारे चंडी डीह गांव में यह घटना घटी.

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची थाना पुलिस की टीम ने एक घंटे की खोजबीन के बाद खेत से अस्तव्यस्त हालत में लड़की को बरामद कर थाने ले आई. इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मां को सूचित किया. वहीं पीड़िता ने थाने में अपनी मां को आपबीती सुनाई. पीड़िता की मां के आवेदन पर थरथरी के ही लड़की के प्रेमी सहित पांच बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया गया है.

जिनमें तीन बदमाशों को नामजद किया गया है, वहीं दो अन्य की पहचान की जा रही है. पीड़िता ने बताया है कि उसका प्रेमी अपने साथ बाइक पर चंडी ले गया था. चंडी डीह गांव के पास दोनों स्टेट हाईवे के किनारे बैठे थे, इसी दौरान में 4 लोग वहां पहुंच गए और गलत हरकत से करने लगे.

जब प्रेमी और पीड़िता ने विरोध किया तो इन लोगों ने प्रेमी की पिटाई कर उसे भगा दिया और उसे खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया. वहीं, लडकी के प्रेमी ने भागकर इस घटना की सूचना अपने कुछ दोस्तों को दी. उसके एक दोस्त ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी. 

वहीं, पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बेटी का प्रेमी बहला फुसला कर पीड़िता को अपने साथ ले गया और फिर बाकी लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है. कहा जा रहा है कि जब पुलिस जीप घटनास्थल के निकट पहुंची तो बदमाश यह धमकाते हुए भाग निकले कि पुलिस वालों को कुछ नहीं बताना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.

थानाध्यक्ष ऋतु राज ने बताया कि पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. किशोरी के दोस्त समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है. आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग की कोशिश तो नहीं थी? आरोपितों में एक टेम्पो चालक है. सभी बदमाश फरार हैं. एक आरोपित के बारे में बताया जा रहा है कि वह लड़कियों को बहला फुसला कर किसी के हाथों बेच दिया करता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?