लाइव न्यूज़ :

लड़कियों को शादी और रुपये का झांसा देकर डॉक्टर करता रहा यौन शोषण, शिकायत में पीड़िता ने रहा-हमबिस्तर होगी तो 25 लाख नहीं बल्कि 1 करोड़ तक मिलेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2022 15:08 IST

बिहारः गिरफ्तार नूरसराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी नीरज कुमार व रहुई थाना क्षेत्र के वरांदी गांव निवासी चंदन कुमार है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ माह पहले इलाज कराने के लिए क्लीनिक पर गई थी।डॉक्टर ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से युवतियों की शादी करवाई जाती है।परिवारिक जीवन व्यतीत करने के लिए सहायता के तौर पर 25 लाख रुपए भी दिया जाता है।

पटनाः बिहार के नालंदा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां लड़कियों को शादी और रुपये का झांसा देकर एक डॉक्टर के द्वारा यौन शोषण किया जाता था। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर के साथ-साथ दो लोगों को धार दबोचा।

गिरफ्तार नूरसराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी नीरज कुमार व रहुई थाना क्षेत्र के वरांदी गांव निवासी चंदन कुमार है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार का बिहारशरीफ के जलालपुर मोहल्ला में होम्योपैथिक क्लीनिक है। पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पहले इलाज कराने के लिए क्लीनिक पर गई थी।

जहां आरोपी डॉक्टर ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से युवतियों की शादी करवाई जाती है। इसके एवज में उसे परिवारिक जीवन व्यतीत करने के लिए सहायता के तौर पर 25 लाख रुपए भी दिया जाता है। पर उसने इस बात पर ध्यान नहीं दी। बावजूद वह बार-बार उसके मोबाइल पर फोन कर लालच दिया करता था।

कुछ दिन पूर्व जब उसकी बहन अपना इलाज कराने पहुंची तो उससे भी इस बात का लालच देकर होटल में मिलने को बुलाया। जहां उसने साफ तौर पर कहा कि यदि हमारे और एनजीओ के बॉस और हमारे साथ हमबिस्तर होगी तो 25 लाख नहीं बल्कि 1 करोड़ तक मिलेगा।

मगर होटल में सर से मिलने के लिए अकेले आना पड़ेगा नहीं तो रुपए मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद वह इस बात की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। डॉक्टर ने उसे रांची रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में मिलने को बुलाया। जब वह सेंटर पर पहुंची तो डॉक्टर और उसका एक दोस्त वहां पहले से मौजूद था।

युवती के साथ गए आए परिजनों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी। लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि  युवती ने यौन शोषण का दबाव बनाने  की शिकायत की थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?