लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया यूजर्स सावधान, न्यूड कॉलिंग और ब्लैकमेलिंग का फैला जाल, झांसे में लेकर ब्लैकमेल कर रही लड़कियां, लाखों -करोड़ों रुपए ऐंठने का नया तरीका

By शाहनवाज आलम | Updated: September 22, 2022 20:27 IST

फेसबुक में पहले सुंदर लड़कियों की तस्वीर लगी फोटो के साथ आपको फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजा जाएगा. जैसे ही आप उसे एड करते हैं, वो आपको तुरंत मैसेज करेंगे. इसके बाद वे आपको अपने जाल में फंसा कर आपसे व्हाट्स एप्प नंबर लेकर वीडियो कॉलिंग के लिए आपको तैयार करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदुष्कर्म के मामले में फंसा कर धमकाया जाएगा और बाद में पैसे की डिमांड की जाएगी.आप वीडियो कॉल अटेंड करते हैं, तो सामने एक लड़की अपने कपड़े उतारने लगती है. कॉल उठाते ही साइबर अपराधी स्क्रीन शॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता है. जिसमें कॉल करने वाली की तस्वीर आ जाती है.

नागपुरः अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो हो जाइए सावधान. इन दिनों सोशल मीडिया पर न्यूड कॉलिंग और ब्लैकमेलिंग का एक काफी गंदा खेल चल रहा है. जिसमें नियोजित तरीके से लोगों को फंसाकर पैसे की उगाही की जा रही है. व्हाट्स एप्प पर वीडियो कॉलिंग के जरिए सबसे ज्यादा लोगों को फंसाया जा रहा है.

ये वीडियो कॉल कोई सामान्य नहीं, बल्कि न्यूड वीडियो कॉल होती है. जैसे ही आप वीडियो कॉल रिसीव करेंगे, आपको स्क्रीन पर एक लड़की कपड़े उतारते हुए दिखाई देगी. जब तक आप कुछ सोच और समझ पाए, तब तक लड़की पूरी तरह न्यूड हो जाएगी.

थोड़े देर के बाद ही कॉल अपने आप कट जाएगा. लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू होता है. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक वीडियो आएगा, जिसमें आपके ब्लैकमेल कर बदनाम करने और दुष्कर्म के मामले में फंसा कर धमकाया जाएगा और बाद में पैसे की डिमांड की जाएगी.

जानिए... कैसे फंसाते हैं ये लोगों को

फेसबुक में पहले सुंदर लड़कियों की तस्वीर लगी फोटो के साथ आपको फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजा जाएगा. जैसे ही आप उसे एड करते हैं, वो आपको तुरंत मैसेज करेंगे. इसके बाद वे आपको अपने जाल में फंसा कर आपसे व्हाट्स एप्प नंबर लेकर वीडियो कॉलिंग के लिए आपको तैयार करेंगे.

जैसे ही आप वीडियो कॉल अटेंड करते हैं, तो सामने एक लड़की अपने कपड़े उतारने लगती है. कॉल उठाते ही साइबर अपराधी स्क्रीन शॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेता है. जिसमें कॉल करने वाली की तस्वीर आ जाती है.

सामने कोई लड़की नहीं, बल्कि वीडियो होता है प्ले

वीडियो कॉल में साइबर अपराधी पहले से रिकार्डिंग एक वीडियो चलाते हैं. यूजर्स को लगता है कि कोई लड़की है. लेकिन वो पहले से ही रिकॉर्ड वीडियो होता है. इस आधुनिक युग में फेसबुक और व्हाट्स एप्प के माध्यम से न्यूड कॉल के जाल में लोग फंस रहे हैं.

युवतियां इसे हथियार बनाकर लोगों के साथ ब्लैक मेलिंग और फ्रॉड का खेल कर रही हैं. देशभर में इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीमें भी अधिकतर मामलों में आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं.

नागपुर में दर्ज हो चुका है मामला

बता दें कि नागपुर में एक डॉक्टर इस तरह के जाल में फंस चुका है. हालांकि उसने एक समय के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. लेकिन बताया जा रहा है कि ऐसे फ्रॉड का शिकार हुए लोग शर्म और इज्जत जाने के डर से केस भी नहीं दर्ज करना चाहते हैं.

इन तरीकों को अपनाएं, खुद के साथ दोस्तों को भी बचाएं

- कोई वीडियो कॉल आए तो अलर्ट हो जाएं.

- नए नंबर से वीडियो कॉल आए तो अटेंड न करें.

- अगर अटेंड हो जाए तो पहले अपना चेहरा न दिखाएं.

- किसी अंजान लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें.

- ये बदनाम नहीं, केवल डरा कर पैसे वसूलने का तरीका है, इसलिए डरें नहीं.

- अगर आप इस जाल में फंस चुके हैं, तो सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं.

- अपराधियों को पैसे न दें, क्योंकि उनका मकसद बदनाम करना नहीं पैसे कमाना है. 

(साइबर सेल नागपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन फटागंरे के अनुसार)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी