लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर युवतियों से रेप, फेसबुक-वैवाहिक साइट पर हुई थी पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 21:06 IST

नागपुरः सदर और हुड़केश्वर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 21 वर्षीय युवती के माता-पिता की मृत्यु हो गई है. वह बहन के साथ रहती है. बहन उसकी शादी करने की तैयारी में थी.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती का बायोडाटा शादी डॉट कॉम पर अपलोड किया था. अमरावती निवासी 23 वर्षीय प्रथमेश सुरेंद्र सोहले ने युवती से शादी डॉट कॉम पर संपर्क किया.प्रथमेश 18 जनवरी से 15 फरवरी के दौरान युवती से मिलने के लिए नागपुर आया.

नागपुरः फेसबुक और वैवाहिक साइट पर हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर दो युवतियों को बलात्कार का शिकार बनाए जाने की वारदात सामने आई है.

सदर और हुड़केश्वर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 21 वर्षीय युवती के माता-पिता की मृत्यु हो गई है. वह बहन के साथ रहती है. बहन उसकी शादी करने की तैयारी में थी. इस वजह से युवती का बायोडाटा शादी डॉट कॉम पर अपलोड किया था. तिवसा, अमरावती निवासी 23 वर्षीय प्रथमेश सुरेंद्र सोहले ने युवती से शादी डॉट कॉम पर संपर्क किया.

उसने युवती को शादी का झांसा दिया. प्रथमेश 18 जनवरी से 15 फरवरी के दौरान युवती से मिलने के लिए नागपुर आया. घुमाने के बहाने सदर के होटल और लॉज में ले गया. वहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद शादी से इनकार कर दिया. युवती की शिकायत पर सदर पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है.

दूसरी वारदात की पीडि़त 20 वर्षीय युवती हुड़केश्वर में रहती है. उससे विक्रम बोंद्रे (21) सिल्ली, तिरोड़ा, गोंदिया ने फेसबुक पर मित्रता की. विक्रम युवती से मिलने के लिए नागपुर आने लगा. उसने युवती से शादी करने का वादा किया. 30 मार्च को विक्रम अपने मौसेरे भाई अतुल के साथ नागपुर आया. मां और बहन से मिलाने का झांसा देकर युवती को बाइक से तिरोड़ा ले गया.

वहां पहुंचने पर घर की बजाय लॉज पर ले गया. वहां युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए. युवती को झांसा देने के लिए दो-तीन मित्रों को बुलाकर शादी का नाटक रचा. इसके बाद युवती को मानेवाड़ा चौक पर छोड़कर लौट गया. इसी बीच युवती के लापता होने से परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

युवती के लौटने पर सच्चाई का पता चला. उन्होंने विक्रम से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद हुड़केश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने अपहरण तथा बलात्कार का मामला दर्ज किया है. युवती के माता-पिता सब्जी बेचते हैं. परिवार में पांच बहनें हैं. घर की आर्थिक स्थिति के चलते युवती शादी के झांसे में आ गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला