लाइव न्यूज़ :

तालाब में डूबकर युवक की मौत, एक को बचाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 14:51 IST

नागपुर लौटते समय वे बाजारगांव के प्राचीन गणेश मंदिर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे. हिमांशु और चेतन पानी में उतरे. दोनों को ठीक से तैरना नहीं आता था.

Open in App
ठळक मुद्देतालाब की गहराई का अंदाजा नहीं होने से दोनों गोता खाने लगे. सेवकलाल और अखिल ने चेतन की ओर दुपट्टा फेंका, जिसे पकड़कर चेतन किसी तरह बाहर आ गया.हिमांशु गहराई में काफी दूर पहुंच जाने से उसे निकाल पाना संभव नहीं हो सका.

नागपुरः कोंढाली तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को बचा लिया गया. मृतक चामोर्शी, जि. गढ़चिरोली निवासी हिमांशु रमेश झरकर (22) है.

घटना रविवार की दोपहर 12:30 बजे समीपस्थ बाजारगांव में हुई. हिमांशु नागपुर की पिक्स कंपनी में कामगार था. वह अपने मित्र सेवकलाल धनलाल सोनवने (30), इंद्रपस्थ नगर, अखिल रवींद्र मंडपे (30) एकात्मता नगर (दोनों नागपुर) तथा चेतन शेडमाके (22) चामोर्शी के साथ सुबह 11 बजे बाजारगांव के समीप शिवा ग्राम आया था.

नागपुर लौटते समय वे बाजारगांव के प्राचीन गणेश मंदिर के पास स्थित तालाब पर पहुंचे. हिमांशु और चेतन पानी में उतरे. दोनों को ठीक से तैरना नहीं आता था. तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं होने से दोनों गोता खाने लगे. यह देखकर सेवकलाल और अखिल ने चेतन की ओर दुपट्टा फेंका, जिसे पकड़कर चेतन किसी तरह बाहर आ गया.

हिमांशु गहराई में काफी दूर पहुंच जाने से उसे निकाल पाना संभव नहीं हो सका. सूचना मिलने पर कोंढाली थाने के एपीआई प्रभु ठाकरे, हवलदार संदीप बेले, किशोर लोही, नायक सिपाही दुलसिंह आड़े, उमेश पातुर्डे घटनास्थल पर पहुंचे.

कोंढाली के ग्रा.पं. सदस्य कमलेश गुप्ता से संपर्क कर कुशल तैराक मोरेश्वर ठाकरे और ज्ञानेश्वर खंडाते को बाजारगांव बुलवाया गया. उन्होंने शाम 5 बजे हिमांशु का शव खोज निकाला. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए काटोल के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला