लाइव न्यूज़ :

घर में मां और भाई के साथ सोए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिलने से सनसनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2021 12:51 IST

नागपुर का मामलाः मृतक विवेक रमेश हुमने (37) हरदास नगर, कामठी है. विवेक को शराब की लत थी. वह कामठी के एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में काम करता है.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के चलते काम पर नहीं जा रहा था.आरंभ में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी. मां से पूछताछ के बाद पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

नागपुरः घर में मां और भाई के साथ सोए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिलने से सनसनी मच गई. यह घटना कामठी के हरदास नगर में हुई.

आरंभ में युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन मां से पूछताछ के बाद पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. मृतक विवेक रमेश हुमने (37) हरदास नगर, कामठी है. विवेक को शराब की लत थी. वह कामठी के एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में काम करता है. लॉकडाउन के चलते काम पर नहीं जा रहा था.

इस वजह से शराब का अधिक सेवन करने लगा था. उसके पिता की मृत्यु हो गई है. परिवार में मां और छोटा भाई हैं. विवेक रविवार की रात घर में सोया था. आज सुबह 6 बजे उसका हरदास व्यायामशाला के पास शव मिला. उसके सिर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे. शव से कुछ दूरी पर बाइक पार्क थी.

यह देखकर पुलिस को उसकी हत्या किए जाने का संदेह हुआ. जोन-पांच के डीसीपी नीलोत्पल वहां पहुंच गए. शव की पहचान होने पर पुलिस ने विवेक की मां हीरावती से पूछताछ की. उसने विवेक के रात में घर में ही सोने की जानकारी दी. हीरावती ने पुलिस को बताया कि विवेक घर से बाहर जाने की जानकारी हमें सुबह ही पता चली.

उसने विवेक की किसी से रंजिश होने से इनकार किया. जांच में पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिली बाइक का घटना से कोई संबंध नहीं होने का पता चला. जिसके बाद आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु की वजह पता चल सकती है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए