लाइव न्यूज़ :

भटकता हुआ तेंदुआ शहर में घुसा, सुअर की शिकार की, दहशत का माहौल, प्रशासन ने चार पिंजरे लगाए...

By फहीम ख़ान | Updated: June 1, 2021 16:11 IST

मागपुर के महाराजबाग इलाके में इस तेंदुए ने एक सुअर की शिकार कर दी. इसके बाद से शहरवासियों में दहशत का माहौल है.

Open in App
ठळक मुद्देआईटी पार्क परिसर के गायत्री नगर इलाके में कुछ लोगों ने तेंदुए को देखे जाने का दावा किया था. शहर के महाराजबाग इलाके में इस तेंदुए ने एक सुअर की शिकार कर दी.वनविभाग ने अपने डॉग से पगमार्क खोजना आरंभ कर दिया.

नागपुर: वैसे तो नागपुर को टाइगर कैपिटल कहा जाता है लेकिन यहां पर तेजी से बढ़ रही तेंदुओं की संख्या वनविभाग के साथ ही स्थानीय रहवासियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है.

चार दिन पूर्व शहर के आईटी पार्क परिसर के गायत्री नगर इलाके में कुछ लोगों ने तेंदुए को देखे जाने का दावा किया था. इसके बाद से ही वनविभाग की टीमें तेंदुए को पकड़ने के अभियान में जुट गई है. चार दिन बाद भी वनकर्मियों को सफलता नहीं मिली. जबकि बीती रात शहर के महाराजबाग इलाके में इस तेंदुए ने एक सुअर की शिकार कर दी. इसके बाद से शहरवासियों में दहशत का माहौल है.

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कैद

उत्तर अंबाझरी रोड पर स्थित गायत्री नगर के आईटी पार्क परिसर में शुक्रवार को तेंदुए को देखा गया. स्थानीय लोगों ने जब इस बारे में वनविभाग को जानकारी दी तो अपने डॉग से पगमार्क खोजना आरंभ कर दिया. अगले दिन पगमार्क तेंदुए के होने की पुष्टि हो गई. साथ ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में भी तेंदुआ कैद हो गया.

हरकत में आया वनविभाग सीसीटीवी में तेंदुआ दिखने के बाद हरकत में आया. उसने इस इलाके में तेंदुए को खोजने का अभियान तेज कर दिया. साथ ही स्थानीय लोगों को यह कहा गया कि जैसे ही तेंदुआ कहीं पर दिखाई देता है तो सीधे वनविभाग को 1926 इस नंबर पर जानकारी दी जाए. उल्लेखनीय है कि आईटी पार्क की अन्य कंपनियों के सीसीटीवी फुटेज को भी वनविभाग ने पुलिस की मदद से खंगाला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा.शहर में चार पिंजरे लगा दिए.

इसी बीच सोमवार को यह पता चला कि गायत्री नगर में देखा गया तेंदुआ शहर के बजाज नगर होते हुए शहर के मध्य में स्थित महाराजबाग परिसर तक पहुंच गया है तो वन विभाग की सर्चिंग टीम ने सोमवार को नाले से सटकर पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के रेस्ट हाउस परिसर में एक, वीएनआईटी परिसर में 2 और महाराजबाग क्षेत्र में एक ऐसे कुल चार स्थानों पर ट्रैप पिंजरे लगा दिए. इन ट्रैप पिंजरों में तेंदुए को आकर्षित करने के लिए मुर्गियां भी रखी गई थी. हालांकि तेंदुआ इस लालच में नहीं पड़ा.

सुअर को मार डाला

महाराजबाग परिसर में वनविभाग ने भले ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए लेकिन इसे चकमा देकर तेंदुए ने बीती रात इसी परिसर में सुअर का शिकार कर दिया. यह इलाका शहर का मध्य माना जाता है. उपनगरी इलाकों में अबतक तेंदुए के आने के मामले कई बार हो चुके है. लेकिन पहली बार शहर के मध्य तक तेंदुआ पहुंचा है. ऐसे में शहरवासियों में इससे काफी दहशत का माहौल है.

उधर वनविभाग ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए कमर कस ली है. उल्लेखनीय है कि महाराजबाग में ही शहर का एकमात्र पुराना जू स्थित है. जहां पर वन्यजीवों को रखा गया है.कहां से आते है तेंदुए? नागपुर शहर में अक्सर तेंदुए आते रहते है. हालांकि इससे पहले हमेशा ही तेंदुए को उन रिहायशी कॉलोनियों में देखा गया है जो शहर से सटी हुई है.

लेकिन महाराज बाग परिसर में जो तेंदुआ पहुंचा है वह पहली बार गायत्रीनगर, बजाज नगर जैसे मध्यवर्ती इलाकों से होकर गुजरा है. उल्लेखनीय है कि शहर से सटकर ही गोरेवाडा जंगल है, जहां पर तेंदुए बड़ी संख्या में है. इस जंगल की सुरक्षा दीवारों को लांघ कर अक्सर तेंदुए पानी, भोजन की तलाश में शहर का रूख करते है. हालांकि अबतक तेंदुए ने किसी को चोट पहुंचाने का कोई मामला नहीं घटा है.

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह