लाइव न्यूज़ :

उधार लेने गयी विवाहिता को पहले तो पिलाई जबरन शराब, फिर किया बलात्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 27, 2018 07:59 IST

विवाहिता की शिकायत के अनुसार 24 नवंबर को उसे पैसों की जरूरत थी. वह सचिन के पिता से रुपए उधार मांगने गई थी. वहां उसकी सचिन से भेंट हुई. सचिन ने उसे बाहर से रुपयों का प्रबंध करने का झांसा दिया. उसने विवाहिता को घर में इंतजार करने की सलाह दी. वह बाहर से ताला लगाकर चला गया. कुछ देर बाद लौटने पर सचिन ने उसे जबरन शराब पिलाई और बलात्कार किया. उसके विरोध करने पर गालियां देकर मारपीट की.

Open in App

नागपुर: रुपए उधार मांगने आई विवाहिता को घर में शराब पिलाकर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना हिंगणा थाने के तहत हुई. पुलिस ने आरोपी 39 वर्षीय सचिन गजानन कालमेघ को गिरफ्तार किया है. पीडि़त 27 वर्षीय विवाहिता अस्पताल में सहायक का काम करती है. उसकी सचिन के पिता से पहचान है.

विवाहिता की शिकायत के अनुसार 24 नवंबर को उसे पैसों की जरूरत थी. वह सचिन के पिता से रुपए उधार मांगने गई थी. वहां उसकी सचिन से भेंट हुई. सचिन ने उसे बाहर से रुपयों का प्रबंध करने का झांसा दिया. उसने विवाहिता को घर में इंतजार करने की सलाह दी. वह बाहर से ताला लगाकर चला गया. कुछ देर बाद लौटने पर सचिन ने उसे जबरन शराब पिलाई और बलात्कार किया. उसके विरोध करने पर गालियां देकर मारपीट की.

यह घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. विवाहिता के अनुसार उसने घर पहुंचकर पति को घटना बताई. रविवार को हिंगणा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर सचिन को गिरफ्तार कर लिया. वह घटना से इनकार कर रहा है. सचिन आवारगर्द है.

घटना को लेकर पुलिस भी ऊहापोह में है. घटना के दिन सचिन के माता-पिता बाहरगांव गए थे. ऐसे में विवाहिता का उसके पिता से रुपए मांगने जाना पुलिस की समझ में नहीं आ रहा है. इसी तरह सचिन के बंधक बनाए जाने के बाद भी उसने शोर नहीं मचाया. यह चाहती तो आसानी से बस्ती के लोगों को मदद के लिए बुला सकती थी. पुलिस को प्रकरण की सच्चाई छुपाए जाने का संदेह है.

कोतवाली थाना परिसर में बालिका से जबर्दस्ती करनेवाले की नागरिकों ने धुनाई कर दी: चार वर्षीय बालिका रविवार की रात घर के सामने खेल रही थी. आरोपी 60 वर्षीय नरेश भैयालाल बड़गे बालिका के पड़ोस में रहता है. वह बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया. घर में उससे जबर्दस्ती करने लगा. इसी बीच बालिका के पिता घर पहुंचे. उन्हें बेटी बड़गे के घर होने का पता चला. घर का दरवाजा बंद होने से पिता ने सुराख से देखा तो वह बेटी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में नजर आया. उन्होंने बस्ती के लोगों को सूचना दी. नागरिकों ने बड़गे की जमकर धुनाई कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके बलात्कार तथा नाबालिग का यौन अपराध से संरक्षण (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज कर लिया.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह