लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की मार से बन गए अपराधी, बैग लिफ्टिंग में मिले युवक, 26 मोबाइल बरामद,जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2021 20:25 IST

नागपुर का मामलाः आरोपी रमेश अवधूत साहू (25) ओम साईंनाथ नगर, शाहरुख बेग वकील बेग (26) हसनबाग तथा सर्वेश भागीरथ पटेल (31) रामभूमि सोसायटी हैं. रमेश शाहू ऑटो चलाता था.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड प्रकोप के दौरान लॉकडाउन से कारोबार नहीं चलने पर रमेश और शाहरुख बेरोजगार हो गए थे. मोबाइल रिपेरिंग का जानकार होने से सर्वेश आसानी से मोबाइल में बदलाव कर सकता है. दोनों बैग लिफ्टिंग करने लगे. रमेश और शाहरुख वारदात को अंजाम देते थे.

नागपुरः लॉकडाउन के चलते कर्ज के भंवर में फंस जाने से मोबाइल अथवा बैग लिफ्टिंग करने वाले युवक पुलिस के हाथ लगे हैं.

बेलतरोड़ी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 26 मोबाइल बरामद किए हैं. आरोपी रमेश अवधूत साहू (25) ओम साईंनाथ नगर, शाहरुख बेग वकील बेग (26) हसनबाग तथा सर्वेश भागीरथ पटेल (31) रामभूमि सोसायटी हैं. रमेश शाहू ऑटो चलाता था. शाहरुख हाथठेले पर लहसुन की बिक्री करता था.

सर्वेश मोबाइल रिपेरिंग का काम करता है. कोविड प्रकोप के दौरान लॉकडाउन से कारोबार नहीं चलने पर रमेश और शाहरुख बेरोजगार हो गए थे. रमेश ने घर चलाने के लिए लोगों से कर्ज लिया था. इसे भी लौटा नहीं पा रहा था. दोनों की सर्वेश से मित्रता है. मोबाइल रिपेरिंग का जानकार होने से सर्वेश आसानी से मोबाइल में बदलाव कर सकता है.

इस वजह से दोनों बैग लिफ्टिंग करने लगे. रमेश और शाहरुख वारदात को अंजाम देते थे. बैग लिफ्टिंग में नकदी के अलावा मोबाइल भी मिलते हैं. दोनों सर्वेश पटेल को मोबाइल सौंप देते थे. सर्वेश मोबाइल में बदलाव कर दो-चार हजार रुपए में बेच देता था. मोबाइल चोरी की अधिकांश घटनाओं में मामले दर्ज नहीं होते हैं. इस वजह से पुलिस को भी आरोपियों की भनक नहीं लग पाई.

निकिता पटले सहेली के साथ मोबाइल पर कैब बुक कर रही थी

15 अक्तूबर 2020 की रात निकिता पटले सहेली के साथ मोबाइल पर कैब बुक कर रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार आरोपी उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए. बेलतरोड़ी पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. पुलिस को जांच में रमेश के लिप्त होने का पता चला. उसे हिरासत में लेने पर शाहरुख का नाम सामने आया.

दोनों ने सर्वेश की मदद से मोबाइल की बिक्री किए जाना बताया. पुलिस ने सर्वेश को भी गिरफ्तार कर लिया. उनसे 26 मोबाइल, दो बाइक सहित 3.75 लाख का माल बरामद किया गया. आरोपियों से पूछताछ में अन्य मामलों का भी पता चलने की उम्मीद है.

यह कार्रवाई डीसीपी डॉ. अक्षय शिंदे के मार्गदर्शन में पीआई विजय आकोत, पीएसआई विकास मनपिया, हवलदार रणधीर दीक्षित, अजय श्रीवास, तेजराम देवले, विनाश ठाकरे, सिपाही गोपाल देशमुख, बजरंग जुनघरे, नितिन बावणे, मिलिंद पटले, प्रशांत सोनुलकर, कमलेश गणेर, कुणाल लांडगे तथा राजेंद्र नागपुरे ने की. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?