लाइव न्यूज़ :

नागपुरः 35 वर्षीय बेटी ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता को पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई, जानें क्या है मामला 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 16:44 IST

नागपुर शहर के 60 वर्षीय व्यक्ति के कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और वह अपनी पत्नी पर उनकी संपत्तियों (एक पेट्रोल पंप, एक खेत और एक घर) को अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा था। व्यक्ति कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट भी करता था।

Open in App
ठळक मुद्देदो मई को व्यक्ति ने संपत्ति को लेकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की थी।बेटी ने अपने पिता की हत्या के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को पांच लाख रुपये की सुपारी दी।17 मई को नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर भिवापुर में परिवार के पेट्रोल पंप पर बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने 35 वर्षीय एक महिला को अपने बुजुर्ग पिता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, महिला के पिता कथित तौर पर उनकी मां और उसके साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने बताया, नागपुर शहर के 60 वर्षीय व्यक्ति के कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे और वह अपनी पत्नी पर उनकी संपत्तियों (एक पेट्रोल पंप, एक खेत और एक घर) को अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा था। व्यक्ति कथित तौर पर महिला के साथ मारपीट भी करता था।

अधिकारी ने बताया कि दो मई को व्यक्ति ने संपत्ति को लेकर अपनी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की थी जिसके बाद बेटी ने अपने पिता की हत्या के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को पांच लाख रुपये की सुपारी दी और उक्त व्यक्ति और उसके साथियों ने 17 मई को नागपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर भिवापुर में परिवार के पेट्रोल पंप पर बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले उस व्यक्ति का पता लगाया जिसने बुजुर्ग की हत्या की और फिर उसकी मदद से उसने उसकी बेटी को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला