लाइव न्यूज़ :

बच्चे का शव मिलने के बाद तनाव, भीड़ ने हमला कर 2 पड़ोसियों को मार डाला, संपत्ति को नुकसान 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 11:44 IST

Nadia: वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने बच्चे के परिवार के दो पड़ोसियों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और उन पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़का शुक्रवार दोपहर से लापता था और आज सुबह उसका शव पास के एक जलाशय में मिला।मृतक बच्चे के परिवार वालों ने बच्चे की हत्या का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति पर लगाया है। भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया, तोड़फोड़ की और दो लोगों पर हमला किया।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के निश्चिंतपुर इलाके में एक बच्चे का शव मिलने के बाद शनिवार सुबह इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया और भीड़ ने बच्चे की मौत में शामिल होने के आरोप में दो स्थानीय लोगों पर हमला किया जिसमें वे मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने बच्चे के परिवार के दो पड़ोसियों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया और उन पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि लड़का शुक्रवार दोपहर से लापता था और आज सुबह उसका शव पास के एक जलाशय में मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के का शव एक तिरपाल में लिपटा हुआ था। मृतक बच्चे के परिवार वालों ने बच्चे की हत्या का आरोप एक स्थानीय व्यक्ति पर लगाया है। लड़के के परिजन समेत भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया, तोड़फोड़ की और दो लोगों पर हमला किया।’’ उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में पुलिस की कई टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि इलाके के कई निवासियों पर हिंसक हमले में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमॉब लिंचिंगकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा