लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम : CBI ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति के खिलाफ जारी किया इश्तेहार, सर्च अभियान जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2018 19:53 IST

बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने इस संबंध में बताया कि चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर इश्तेहार चिपका दी गई है।

Open in App

पटना,13 अक्टूबर:बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी दबिश बढ़ा दी है। सीबीआई की छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री के घर से बरामद कारतूस मामले में मंझौल एसीजीएम की अदालत ने पूर्व मंत्री के पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध हाजिर होने का इश्तेहार जारी किया है। 

बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने इस संबंध में बताया कि चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर इश्तेहार चिपका दी गई है। एसपी ने बताया कि पूर्व मंत्री को जांच की जद में रखा गया है। गिरफ्तारी का आदेश जारी होते ही आरोपित वर्मा भूमि गत हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

यहां बता दें कि सीबीआई ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध चेरियाबरियारपुर थाना में आग्नेयास्त्र रखने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जब्त कि ये गये सभी कारतूस को जांच के लिए 18 अगस्त को एफएसएल पटना भेजा गया था। 19 अगस्त को जांच रिपोर्ट मिली। जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि मंजू वर्मा के घर से जितने भी कारतूस बरामद कि ये गये थे, वह सभी अवैध हैं। 

एफएसएल जांच रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि बीते 17 अगस्त को हुए मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित आवास पर सीबीआई के छापे के दौरान पचास राउंड अवैध कारतूस बरामद किया गया था। सीबीआई ने पूर्व मंत्री के घर के कमरा नंबर 2 में रखे एक बॉक्स से।

323 बोर के 18 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नॉट थ्री बोर की छह कारतूस बरामद की थी। उक्त सभी कारतूस आम आदमी को रखने के लिए प्रतिबंधित है। इसको लेकर सीबीआई द्वारा मंजू वर्मा से पूछताछ भी की गई थी। लेकिन उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया था। पटना उच्च न्यायालय के द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने व चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस के द्वारा पूर्व मंत्री के घर इश्तेहार चिपकाये जाने के बाद एक बार फिर इस प्रकरण को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला