लाइव न्यूज़ :

Muzaffarpur Crime: 10वीं बार गर्भवती, ऑपरेशन के बाद 5 बच्चे हुए, पिता नीरज सिंह और मां जूली देवी ने एक बच्चा बेचा और दूसरे की ऑनलाइन बोली लगाई...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 17:23 IST

Muzaffarpur Crime: नीरज सिंह की शादी 17 वर्ष पहले गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी जूली देवी के साथ हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजूली देवी ने 2015 में आयोजित परिवार नियोजन के ऑपरेशन कैंप में ऑपरेशन कराया था।ऑपरेशन के बाद अभी तक इन दोनों को और 5 बच्चे हुए। अब जूली देवी 10वीं बार गर्भवती है।जिलाधिकारी से लेकर सिविल सर्जन तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गरीबी के कारण माता-पिता के द्वारा अपने बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामला बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा गांव के निवासी नीरज सिंह और उनकी पत्नी जूली देवी का है, जो गरीबी से तंग आकर अपने बच्चे को बेच रहे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें इनके द्वारा कहा जा रहा है कि मुझे बच्चे को बेचना है, अगर आपको बच्चा लेना है तो मेरे पास आइए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपत्ति ने एक बच्चे को पहले ही बेच दिया है।

दरअसल, नीरज सिंह की शादी 17 वर्ष पहले गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी जूली देवी के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों को 4 बच्चे हुए। इसके बाद दोनों ने यह निर्णय लिया कि बच्चा बंद होने के लिए परिवार नियोजन के ऑपरेशन कराएंगे। जूली देवी ने 2015 में आयोजित परिवार नियोजन के ऑपरेशन कैंप में ऑपरेशन कराया था।

इसके बावजूद ऑपरेशन के तीन वर्ष के बाद जूली देवी फिर से गर्भवती हो गई। इस तरह ऑपरेशन के बाद अभी तक इन दोनों को और 5 बच्चे हुए। अब जूली देवी 10वीं बार गर्भवती है। दोनों ने जिलाधिकारी से लेकर सिविल सर्जन तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अंत में गरीबी से तंग आकर वह बच्चे को बेचने लगे हैं।

नीरज सिंह और उनकी पत्नी जूली देवी का कहना है कि बच्चा बेचना कानूनन अपराध है, लेकिन उनके सामने कोई चारा नहीं बचा है। वे लोग इतने बच्चों की परवरिश नहीं कर पा रहे हैं। उनके घर में एक समय किसी तरह चूल्हा जल पाता है और समय उनके बच्चे गरीबी के कारण भूखे पेट रहते हैं।

दंपत्ति ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कई बार शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि उनके परिवार के कई लोगों का नाम भी राशन कार्ड से काट दिया गया, मतदाता सूची से भी नाम काट दिया गया है। अब बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण और बच्चों का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। एक बच्चे को बेच भी चुके हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?