लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में बाप-बेटे ने की RSS नेता की हत्या, पुलिस को बताई मर्डर की ये वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 11:37 IST

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शाम को करवाड़ा गांव में आरोपियों ने संघ के नेता की हत्या की। मृतक का नाम पंकज है और उसकी उम्र 23 साल थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है। मृतक पंकज का शव  हरसौली गांव के जंगल से बरामद की गई है। 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक संघ के नेता की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना शनिवार (15 सितंबर) की है। एक पिता-बेटे ने मिलकर आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या की। हत्या के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने संघ के नेता की हत्या इसलिए की है क्योंकि वह उनकी बेटी को पिछले कई महीनों से छेड़ रहा था। मृतक का नाम पंकज है और उसकी उम्र 23 साल थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कवरपाल ने स्वीकार किया कि उसने, उसके बेटे मोनू और उसके भाई प्रमोद ने पंकज की हत्या कर दी, क्योंकि कई महीने से वह उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पत्रकारों को बताया कि कवरपाल और मोनू को तितावी पुलिस थानाक्षेत्र के करवारा गांव से रविवार रात गिरफ्तार किया गया। हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शाम को करवाड़ा गांव में आरोपियों ने पंकज की हत्या की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है। हत्या में पिता और उसके दो बेटों का हाथ है। पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक पंकज का शव  हरसौली गांव के जंगल से बरामद की गई है। 

पुलिस के मुताबिक, पंकज को शनिवार की शाम उस वक्त फोन आया, जब वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहा था। फोन पर बात करने के बाद उसने अपने दोस्त को कुछ बताया नहीं बल्कि उसे जाने को बोल दिया। 

टॅग्स :आरएसएसमुजफ्फरपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला