लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगरः छात्रा को अगवा कर दिल्ली लाकर पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने मेरठ छोड़ा, ऐसे घर पहुंची पीड़िता

By भाषा | Updated: March 6, 2022 21:18 IST

थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, लड़की को शुक्रवार को खतौली में एक कॉलेज के बाहर से अगवा किया गया और एक कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने धमकी दी और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा।कॉलेज से घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध के बाद उसे मेरठ में छोड़ दिया था।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को कथित रूप से अगवा कर दिल्ली ले जाया गया जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, लड़की को शुक्रवार को खतौली में एक कॉलेज के बाहर से अगवा किया गया और एक कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा।

उन्होंने बताया कि छात्रा जब कॉलेज से घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध के बाद उसे मेरठ में छोड़ दिया था। थानेदार कुमार ने बताया कि शिवा, अरुण, अंश, वरुण और सुमित कुमार को मामले में नामज़द किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

यौन शोषण के आरोपी टैटू कलाकार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया

केरल पुलिस ने रविवार को लोकप्रिय टैटू कलाकार सुजीत पी. एस. को गिरफ्तार कर लिया। सुजीत पर कई महिला ग्राहकों के यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने शनिवार देर रात समर्पण कर दिया और उन्हें पहले पूछताछ के लिए चेरानाल्लूर थाने ले जाया गया। सोशल मीडिया पर 18 वर्षीय एक लड़की ने पोस्ट लिखकर आरोप लगाया था कि सुजीत ने उसका बलात्कार किया।

इसके बाद इसी तरह के कई आरोप लगे और पुलिस ने जाने माने टैटू कलाकार के विरुद्ध छह मामले दर्ज किये थे। कोच्चि सिटी पुलिस आयुक्त सी. एच. नागराजू ने बताया कि कुल सात महिलाओं ने सामने आकर आरोप लगाया था कि सुजीत ने उनका यौन शोषण किया जब वे टैटू बनवाने गई थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपदिल्लीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?