लाइव न्यूज़ :

दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराया और किया निकाह, यूपी पुलिस ने तालिब और शादाब को किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 17:21 IST

मुजफ्फरनगरः पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढ़ाना) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी तालिब (25) और साथी शादाब (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुढ़ाना पुलिस थाना अंतर्गत सखावतपुर गांव में की गईं और घटना इस महीने की शुरुआत में हुई। नाबालिग का पांच अक्टूबर को तालिब ने अपने दोस्त शादाब की मदद से अपहरण किया था। धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और तालिब से निकाह करा दिया गया।

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने दो लोगों को एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा करने, गैरकानूनी तरीके से उसका धर्म परिवर्तन कराने और एक आरोपी से उसका निकाह (विवाह) कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां मंगलवार को बुढ़ाना पुलिस थाना अंतर्गत सखावतपुर गांव में की गईं और घटना इस महीने की शुरुआत में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (बुढ़ाना) गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी तालिब (25) और उसके साथी शादाब (23) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग का पांच अक्टूबर को तालिब ने अपने दोस्त शादाब की मदद से अपहरण किया था। उसे मध्य प्रदेश के जबलपुर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और बाद में तालिब से उसका निकाह करा दिया गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने निकाह के पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि लड़की को 26 अक्टूबर को जबलपुर से बरामद किया गया और मुजफ्फरनगर वापस लाया गया, दोनों आरोपियों को मंगलवार को बुढ़ाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?