लाइव न्यूज़ :

BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद थाने में परोसा गया मटन, जांच के दिए गए आदेश

By अनुराग आनंद | Updated: July 17, 2020 13:41 IST

हिरासत में लेने के बाद थाने में मटन खिलाने के मामले में पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा कि हिरासत में लंबे समय तक रखने पर पुलिस लोगों को खाना खिलाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव उनके ही गांव के पास लटका मिला था।पश्चिम बंगाल प्रदेश बीजेपी का आरोप है कि बीजेपी विधायक की हत्या की गई है।बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि हम हेमाबाद के भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में बीजेपी विधायक देबेंद्र नाथ रे की मौत पर प्रदर्शन करने को लेकर हिरासत में लिए गए बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन में मटन व चावस परोसने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

एचटी रिपोर्ट की मानें तो जेल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मटन परोसने की खबर जैसे ही बाहर आई तो पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज बिस्वरॉय सरकार को पूर्वी मिदनापुर के एक कोर्ट में बतौर इंस्पेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया है। 

इस मामले में प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा कि हिरासत में लंबे समय तक रखने पर पुलिस लोगों को खाना खिलाती है। ऐसे में ये कोई नई बात नहीं है, उनसे उनकी पसंद पूछी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं के पसंद के हिसाब से पुलिस ने उन्हें खाना दिया था। 

भाजपा नेता का लटका मिला था शव-

बता दें कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का शव उनके ही गांव के पास लटका मिला था। इस घटना के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था।

वहीं प्रदेश पार्टी का आरोप है कि बीजेपी विधायक की हत्या की गई है। बता दें कि देवेंद्र रे पिछले साल ही सीपीएम से बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बीजेपी पश्चिम बंगाल के हवाले से बताया था कि उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। 

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने की जांच की मांग-

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि हम हेमाबाद के भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। मैं पश्चिम बंगाल के सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।

इस मामले में पार्टी ने आगे कहा कि लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया। वहीं, बीजेपी इसे लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला