लाइव न्यूज़ :

केरल: युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, सत्ताधारी पार्टी CPI-M पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: February 18, 2019 08:32 IST

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए इस दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने माकपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते हत्या की साजिश रची गई। मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है।

केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई और मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, ‘‘दो युवकों की हत्या कर दी गई। हम मृतकों की पहचान की अभी पुष्टि कर रहे है। जांच जारी है।’’ 

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए इस दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव निकट आने के कारण ये हत्याएं माकपा द्वारा रची गई साजिश है।

हालांकि माकपा के जिला सचिव एम वी बालाकृष्णन मास्टर ने इन हत्याओं में उनकी पार्टी की किसी भी तरह की भूमिका को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।’’ 

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

टॅग्स :कांग्रेसहत्याकांडकेरलसीपीआईएमलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब