लाइव न्यूज़ :

मुंबई में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को अपने कमरे में दफनाया, फिर सच ऐसे आया सामने

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 2, 2021 11:07 IST

मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर(पूर्व) एक 28 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही कमरे में दफना दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या , कमरे में दफनाया शवघटना के समय पीड़ित की नाबालिग बेटी भी मौजूद थी मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और प्रेमी फरार है

मुंबई: मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहिसर(पूर्व) से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां एक 28 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही कमरे में दफना दिया ।

एक अधिकारी ने कहा कि महिला की पहचान रशीदा शेख के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका प्रेमी अमित मिश्रा फरार है।

इंडिया टुडे के अनुसार अधिकारी ने बताया की घटना दहिसर के रावल पाड़ा इलाके में 12 दिन पहले हुई थी। महिला ने कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति रइस शेख का गला रेत दिया था। इस घटना के समय रशीदा की नाबालिग बेटी भी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद महिला और उसके प्रेमी ने शव को महिला के कमरे में दफना दिया और अपनी जिंदगी जीने लगे ।

पड़ोसी ने कराई लापता होने की शिकायत  दर्ज

मृतक एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। 25 मई को पीड़ित के पड़ोसी ने जब उसे एक  सप्ताह से अधिक समय तक नहीं देखा, तब उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब पीड़ित का भाई उसके घर पहुंचा और उसकी भतीजी ने उससे पूरी घटना के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी महिला के कमरे में दफनाए गए शव को बरामद करने की कोशिश कर रही है ।  

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद