लाइव न्यूज़ :

कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास चार लोगों ने मिलकर किया 32 वर्षीय महिला का गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 22, 2020 08:40 IST

यौन प्रताड़ना की शिकार होने के बाद महिला कुछ दूर चली. उसके बाद उसे एक महिला मिली, जिसने नेहरू नगर थाने को सूचना देने में उसकी मदद की. महिला ने एक आरोपी की पहचान अपने ही इलाके में रहने वाले युवक के तौर पर की है, जो उसका पीछा कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता विधवा है और उसके दो बच्चे हैं. उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबले नगर इलाके में सोमवार की देर रात यह घटना हुई.

उपनगर कुर्ला में रेलवे पटरियों के नजदीक 32 वर्षीय महिला से चार लोगों ने गैंगरेप किया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान श्रीकांत भोगले, सोनू तिवारी, नीलेश बारसकर और सिद्धार्थ वाघ के तौर पर हुई है. तीन आरोपियों को कुर्ला से पकड़ा गया, जबकि वाघ को विक्रोली से पकड़ा गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबले नगर इलाके में सोमवार की देर रात यह घटना हुई. वर्ली की रहने वाली पीडि़ता मध्यप्रदेश के कटनी जाने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाना चाहती थी. घटना से पहले वह भायखला से कुर्ला एक ट्रेन से पहुंची.

कुर्ला पुल पहुंचने पर उसने एक राहगीर से एलटीटी जाने का रास्ता पूछा और हार्बर लाइन तक उसके पीछे गई. रास्ते में वह झाडि़यों में शौच के लिए गई. इस बीच उसके आगे चल रहा व्यक्ति लापता हो गया. उन्होंने कहा कि उस वक्त वहां नशा कर रहे दो लोगों ने उस पर हमला किया और उससे रेप किया. उसके बाद वहां से मोटरसाइकिल से गुजर रहे दो अन्य लोगों ने महिला से रेप और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने उससे तीन हजार रुपए और उसका 25 हजार रुपए का मंगलसूत्र भी छीन लिया.

यौन प्रताड़ना की शिकार होने के बाद महिला कुछ दूर चली. उसके बाद उसे एक महिला मिली, जिसने नेहरू नगर थाने को सूचना देने में उसकी मदद की. महिला ने एक आरोपी की पहचान अपने ही इलाके में रहने वाले युवक के तौर पर की है, जो उसका पीछा कर रहा था. नेहरू नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास शिंदे ने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. अपराध के कुछ घंटे के अंदर ही सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.आरोपियों पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक दुष्कर्म), 354 (हमला) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता विधवा है और उसके दो बच्चे हैं. उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

टॅग्स :मुंबईगैंगरेपलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला