लाइव न्यूज़ :

Mumbai Wadala Station: रात में लोकल ट्रेन के पायदान पर यात्रा?, ट्रैक के किनारे लगे खंभे से सिर टकराने से 24 वर्षीय मोहन घोलप की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2025 11:14 IST

Mumbai Wadala Station: मृतक की पहचान मोहन घोलप के रूप में हुई है जो बुधवार को चैंबूर स्थित अपने घर लौट रहा था। वह हार्बर लाइन पर कॉटन ग्रीन स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देवडाला पुल पार करने के बाद सिर पटरी के किनारे लगे एक खंभे से टकरा गया।यात्रियों और उसके दोस्त ने तुरंत इमरजेंसी चेन खींची।घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने पाया कि घोलप के सिर में गंभीर चोट आईं।

Mumbai Wadala Station: मुंबई के वडाला स्टेशन के पास बुधवार रात चलती लोकल ट्रेन के पायदान पर खड़े 24 वर्षीय व्यक्ति की रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे से सिर टकराने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मोहन घोलप के रूप में हुई है जो बुधवार को चैंबूर स्थित अपने घर लौट रहा था। वह हार्बर लाइन पर कॉटन ग्रीन स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुआ था। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “घोलप अपने दोस्त के साथ ट्रेन के पायदान पर खड़ा था, तभी वडाला पुल पार करने के बाद उसका सिर पटरी के किनारे लगे एक खंभे से टकरा गया।

जिसके बाद वह पटरी के किनारे गिर गया।” अधिकारी ने बताया कि यात्रियों और उसके दोस्त ने तुरंत इमरजेंसी चेन खींची और घटनास्थल पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने पाया कि घोलप के सिर में गंभीर चोट आईं। उन्होंने कहा कि उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कॉटन ग्रीन में इंडिगो प्रेस में काम करने वाला घोलप हाल ही में अपने भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कोल्हापुर से लौटा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला