लाइव न्यूज़ :

'नाबालिग से 'आजा...आजा' कहना यौन उत्पीड़न है', मुंबई की अदालत ने 32 साल के शख्स को सुनाई सजा

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2023 11:12 IST

Open in App

मुंबई: दिंडोशी की एक सत्र अदालत ने नाबालिग लड़की का पीछा करने और लड़की द्वारा 32 साल के शख्स के प्रति कोई रूचि नहीं दिखाने के बावजूद युवक द्वारा उसे बार-बार 'आजा आजा' कहने को लैंगिक अपराधों से नाबालिगों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत यौन उत्पीड़न का अपराध माना है।

घटना सितंबर 2015 की है, जब पीड़िता 15 साल की थी और कक्षा दसवीं की छात्रा थी। अदालत के सामने पेश होने पर लड़की ने बताया था कि जब वह पैदल चलकर अपने फ्रेंच ट्यूशन के लिए जा रही थी, तो वह शख्स जो उस समय लगभग 20 वर्ष का था, उसने साइकिल पर उसका पीछा किया था और बार-बार 'आजा आजा' बोलता था।

लड़की के अनुसार शख्स ने ऐसा कई दिनों तक किया। लड़की के अनुसार घटना के पहले दिन उसने सड़क पर चल रहे अन्य लोगों से मदद लेने की कोशिश की थी। उन्होंने उसका पीछा भी किया लेकिन युवक अपनी साइकिल से भाग गया था। युवती ने इस घटना के बारे में अपने ट्यूशन टीचर और माता-पिता को भी बताया था। घटना के कुछ दिनों बाद युवती ने पाया कि वही शख्स बगल की इमारत में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था। ऐसे में लड़की ने इसकी जानकारी अपनी माँ को दी। इसके बाद मां ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी के बाद उस व्यक्ति ने रहम देने की मांग की थी और अदालत से कहा था कि उसकी एक पत्नी और तीन साल का बच्चा है और वह गरीब है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एजे खान ने उसे हालांकि अब छह महीने की सजा सुनाई है। हालांकि शख्स को अब जेल में नहीं रहना होगा। कोर्ट ने सितंबर 2015 में जब उसे गिरफ्तार किया गया था और मार्च, 2016, जब उसे जमानत मिली थी, के बीच जेल में रहने की अवधि को ही सजा माना।

टॅग्स :पोक्सोमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा