लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पति ने की पत्नी की गला दबा कर हत्या, देर रात तक फिल्म देखने की आदत से था परेशान

By नियति शर्मा | Updated: April 12, 2019 14:55 IST

पति-पत्नी के बीच इस बात पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। पत्नी की इस आदत की वजह से पति सो नहीं पाता था।

Open in App
ठळक मुद्देपति-पत्नी के बीच इस बात पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका हैघटना वाले दिन भी उनकी पत्नी सुबह 4 बजे तक यूट्यूब पर फिल्म देख रही थींपति ने गला घोंट कर पत्नी की हत्या की, बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया

मुबंई के अंधेरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार  चेतन चोग्घूले (32 वर्ष)  ने अपनी (22 वर्षीय) पत्नी की देर रात तक यूट्यूब पर मूवी देखने की आदत से परेशान होकर उसकी  गला घोंट कर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार की है।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच इस बात पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। चेतन की ओर से पुलिस को दिए बयान के अनुसार उस दिन भी वह फिल्म की आवाज के कारण सो नहीं पा रहा था। इसके बाद उसने पत्नी को फिल्म बंद करने के लिए कहा, पर मना करने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं मानी ।

चेतन ने पुलिस को बताया कि कुछ समय के बाद वह सो गया पर जब सुबह 4 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी अभी भी यूट्यूब पर मूवी देख रही हैं। यह देख चेतन को बहुत गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में नॉयलान की रस्सी से अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार चेतन को बाद में अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने  पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। चेतन ने बताया कि उसने यह आवेश में आकर किया और उसे अपनी गलती का अहसास है। पुलिस ने बताया कि इस कपल को एक दो साल की बेटी है। पुलिस ने चेतन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम