लाइव न्यूज़ :

मुंबई में दिल दहलाने वाली वारदात, बेटे ने लोहे की रॉड से पीटकर की पिता की हत्या

By नियति शर्मा | Updated: February 28, 2019 14:22 IST

पुलिस के अनुसार आरोपी मैविन डिसूजा अपने पिता के हमेशा मां से मारपीट करने की आदत से परेशान था।

Open in App

मुंबई के अरनाला में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने मंगलवार को अपने ही पिता की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी मैविन डिसूजा अपने पिता के हमेशा मां से मारपीट करने की आदत से परेशान था। हत्या करने के बाद मैविन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मैविन के पिता अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ गलत व्यवहार और मारपीट किया करते थे।

अरनाला पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रमेश गायकवाड़ ने मीडिया को बताया कि 28 वर्षीय मैविन डिसूजा को बुधवार को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वह अरनाला में एक मेडिकल स्टोर चलाता था और उसके पिता विलसन (51साल) कई वर्षों तक दुबई में काम करते रहने के बाद कुछ साल पहले ही रिटायर हुए थे।

अरनाला पुलिस को दिये एक बयान में मालवीन ने बताया कि उनके पिता अक्सर शराब पी कर उनकी मां को पीटा करते थे। मंगलवार(26 फरवरी) के दिन भी उनके पिता विलसन और मां  के बीच विवाद बढ़ गया और मैविन डिसूजा ने गुस्से में आ कर अपने ही पिता की लोहे की रॉड से मार-मार कर हत्या कर दी।

इस घटना की आवाज सुन कर आस-पास वालों ने विलसन के भांजे को फोन किया जिसने मैविन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। वसई कोर्ट ने मैविन को 4 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया हैं। मैविन पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वारदात की जगह से हत्या में इस्तेमाल लोहे के रॉड को भी बरामद कर लिया है।

टॅग्स :हत्याकांडमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह