लाइव न्यूज़ :

मलाड में भीड़ ने चोर समझ ऑटो चालक को पीट-पीटकर मार डाला, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल जारी

By भाषा | Updated: January 24, 2022 16:42 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख शेख नामक व्यक्ति को दामू नगर के लोगों ने 10 दिन पहले तब पकड़ लिया था जब वह वहां पहले से खड़े अपने ऑटोरिक्शा की देखभाल करने पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ ने उसे यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह चोर हो सकता है।भीड़ ने पिटाई करने के बाद शेख को पास के एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया।राहगीरों से जानकारी मिलने पर उस व्यक्ति को थाने लाया गया।

मुंबईः उत्तरी मुंबई के मलाड में भीड़ ने एक व्यक्ति को चोर होने की आशंका में कथित तौर पर इतना पीटा कि गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहरुख शेख नामक व्यक्ति को दामू नगर के लोगों ने 10 दिन पहले तब पकड़ लिया था जब वह वहां पहले से खड़े अपने ऑटोरिक्शा की देखभाल करने पहुंचा था। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह चोर हो सकता है।

उन्होंने बताया कि भीड़ ने पिटाई करने के बाद शेख को पास के एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ राहगीरों से जानकारी मिलने पर उस व्यक्ति को थाने लाया गया और उस पर चोरी का मामला दर्ज किया गया। हालांकि, आरोपी व्यक्ति को दो दिन बाद जमानत मिल गई, लेकिन संभवत: पिटाई से आई चोट के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

मृतक के परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वह सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर पिटाई करने वालों को पकड़े। शेख के परिजनों ने रविवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय (उत्तरी क्षेत्र) के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि इस घटना में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय नेताओं के दबाव के कारण जांच नहीं हो रही है।

समता नगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आनंदराव हाके ने कहा, ‘‘हमने पहले शेख पर चोरी का मामला दर्ज किया और फिर परिजनों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ दंगा करने का मामला दर्ज किया है। हम आगे की जांच के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’ हालांकि, हाके ने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई